सलमान खान के करियर को दिया दम, शादीशुदा होकर भी नयनतारा से किया प्यार, जानें प्रभुदेवा के बारे में

HomeCinema

सलमान खान के करियर को दिया दम, शादीशुदा होकर भी नयनतारा से किया प्यार, जानें प्रभुदेवा के बारे में

प्रभु देवा (Prabhu Deva) बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक के साथ ही डांसिंग मास्टर भी हैं। प्रभु देवा ने एक ओर जहां कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया

Kareena Kapoor Khan ने गर्लगैंग के साथ की मस्ती, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage
‘सुपर सोल्जर’ से पहले अली अब्बास बनाएंगे ये फिल्म, शाहिद कपूर पर टिकी हैट्रिक डायरेक्टर की निगाहें

प्रभु देवा (Prabhu Deva) बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक के साथ ही डांसिंग मास्टर भी हैं। प्रभु देवा ने एक ओर जहां कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है, तो वहीं बतौर निर्देशक भी खूब वाहवाही लूटी है। इसके अलावा प्रभु देवा के डांस के चर्चे तो विदेशों में भी होते हैं।

प्रभुदेवा का परिवार भी कला क्षेत्र से ही जुड़ा रहा है। प्रभुदेवा को डांस की प्रेरणा उनके पिता से मिली। वहीं बता दें कि उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी साउथ इंडियन फिल्म्स में डांस कोरियोग्राफर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभु देवा 100 से कोरियोग्राफी कर चुके हैं।

फिल्म वांटेड को सलमान खान की दूसरी पारी कहा जाता है, क्योंकि उसके पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। हालांकि वांटेड ने सलमान खान के करियर को वापस बुलंदी पर ला दिया। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। फिल्म में सलमान खान अभिनेत्री आयशा टाकिया के साथ रोमांस करते दिखे थे। फिल्म के साथ ही फिल्म के गाने भी हिट हुए थे। बता दें कि सलमान खान की दबंग 3 का निर्देशन भी प्रभु देवा ने किया था। इसके बाद अब सलमान की अपकमिंग फिल्म राधे का निर्देशन भी प्रभु देवा कर रहे हैं।

शादीशुदा प्रभुदेवा का दिल नयनतारा के लिए धड़का था। बताया जाता है कि नयनतारा और प्रभुदेवा लिविइन में भी रहते थे, हालांकि इस बारे में कभी भी किसी ने कुछ साफ तौर पर नहीं कहा और ये खबरें हमेशा सिर्फ कही- सुनी रह गईं। हालांकि प्रभुदेवा की पत्नी ने नयनतारा पर कई आरोप लगाए थे और मीडिया इंटरव्यूज में भी अभिनेत्री के बारे में काफी कुछ कहा था।