Kurbaan फिल्म में Kareena Kapoor का लुक देखकर हैरान हुए थे लोग, शिवसेना ने भिजवा दी थी साड़ी

HomeCinema

Kurbaan फिल्म में Kareena Kapoor का लुक देखकर हैरान हुए थे लोग, शिवसेना ने भिजवा दी थी साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार के लिए जानी जाती हैं. कभी अपने चुलबुले अंदाज से वो लोगों का मनोरंजन करती

आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider
सोशल मीडिया पर उड़ी जया भट्टाचार्य की मौत की अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा‍ रिएक्शन
शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ, अक्टूबर से करेंगे शूटिंग ? Shahrukh Khan subsequent movie with Rajkumar Hirani, shoot to start round October?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार के लिए जानी जाती हैं. कभी अपने चुलबुले अंदाज से वो लोगों का मनोरंजन करती हैं तो कभी बोल्ड सीन से जवां दिलों की धड़कनें बढ़ाती हैं. लेकिन ऐसे ही सीन ने एक बार शिवसेना की नींद उड़ा दी थी और उन्होंने एक्ट्रेस को साड़ी तक दे दी थी.

बात उस समय की है जब करीना और सैफ (Saif Kareena) के अफेयर के चर्चे खूब थे और इसी बीच फिल्म आई ‘कुर्बान’. फिल्म के पोस्टर में करीना का बोल्ड अंदाज देखकर सबके सब दंग रह गए थे. करीना (Kareena Kapoor) का टॉपलेस होना उस वक्त कई लोगों को रास नहीं आया था. खासतौर पर शिवसेना को.

कुर्बान’ फिल्म के पोस्टरों में खुली पीठ की वजह से शिवसेना ने करीना को निशाना बनाया था. शिवसैनिकों ने इन पोस्टरों पर अपना गुस्सा निकाला था और कुछ को साड़ी भी पहनाई थी. मुम्बई में पार्टी के नेता जितेंद्र जनावले ने कहा था कि हम जल्द करीना (Kareena Kapoor) के घर जाकर उन्हें साड़ी भेंट करेंगे. इसके बाद करीना ने जवाबी हमला करते हुए कहा था कि उन्हें अभी तक साड़ी नहीं मिली है और उन्होंने जोर देकर कहा है कि अगर वे साड़ी भेजना चाहते हैं तो थोड़ा कायदे की और अच्छी भेजें.

बता दें, करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इस मूवी में काफी बोल्ड सीन दिए थे. फिल्म में दोनों के बीच लवमेकिंग सीन दिखाया गया था, जो काफी चर्चा का विषय रहा था. करीना की ये फिल्म पर्दे पर ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन सैफ और करीना (Saifeena) की केमिस्ट्री लोगों को साफ देखने को मिली थी.