बॉस के गंदे इरादे भांपकर जॉब छोड़ेगी किंजल, काव्या को मिलेगा बड़ा ऑफर

HomeTelevision

बॉस के गंदे इरादे भांपकर जॉब छोड़ेगी किंजल, काव्या को मिलेगा बड़ा ऑफर

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी इस हफ्ते से नया मोड़ लेने वाली है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा का बेटा पारितोष सबसे लड़-झ

टीवी की ‘गोरी मेम’ के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें
The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने ‘इमली’ को किया रिप्लेस, टॉप 5 से बाहर हुए ये शो

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी इस हफ्ते से नया मोड़ लेने वाली है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा का बेटा पारितोष सबसे लड़-झगड़कर घर छोड़कर चला गया है। किंजल भी उसके साथ जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर उसने अपना फैसला बदल लिया। अब किंजल शाह हाउस मे रहती है और पारितोष अपनी सास के गिफ्ट किए गए पेंट हाउस में रहता है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Upcoming Episode) में खूब धमाल मचने वाला है। अनुपमा और वनराज टैक्स चुकाने के लिए 20 लाख रुपये इकट्ठा करने की प्लानिंग करेंगे। इस बीच समर को एक अच्छे जॉब का ऑफर मिलेगा।

समर घर छोड़कर नहीं जाना चाहेगा लेकिन अनुपमा (Rupali Ganguly) समेत बाकी लोग उसे कहेंगे कि वो अपने सपनों को पूरा करें। समर कहेगा कि वो अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहता है। समर की बातों को सुनकर काव्या (Madalsha Sharma) उसे खूब ताना मारेगी।

दूसरी ओर किंजल पर गाज गिरने वाली है। किंजल का बॉस ढोलकिया उसे अपने केबिन में बुलाकर उससे अजीबोगरीब बातें करेगा। ढोलकिया किंजल से कहेगा कि वो उसका अकेलापन दूर कर सकता है। जैसे काव्या और वनराज एक-दूसरे के साथ है, वैसे ही हम दोनों भी रह सकते हैं। ढोलकिया की बातों को सुनकर किंजल के पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। घर आते वक्त उसे देर हो जाएगी। जैसे ही वो घर आएगी, सभी लोग उसे घर के बाहर ही मिलेंगे। किंजल की आंखों में आंसू देखकर अनुपमा उससे सवाल पूछेगी लेकिन किंजल कुछ भी नहीं बताएगी।

बॉस की बदतमीजियों से परेशान किंजल अपनी जॉब छोड़ देगी और वो ही सेम जॉब काव्या को मिल जाएगी। काव्या किंजल को जलाने के लिए घर में चिल्ला-चिल्लाकर कहेगी कि किंजल वाली पोजीशन पर ही ढोलकिया ने उसे हायर कर लिया है। किंजल परेशान हो जाएगी और तब जाकर वो अनुपमा को सारी बातें बताएगी।