The Family Man 2 के फैंस का इंतज़ार खत्म! जानें कब रिलीज़ होगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

HomeCinema

The Family Man 2 के फैंस का इंतज़ार खत्म! जानें कब रिलीज़ होगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2019 में रि

Pati Patni Aur Woh में Kartik Aryan के Controversial Dialogue
कोरोना वैक्सीन का डोज लेने पर आलोचकों ने सैफ अली खान को जमकर लताड़ा, पूछा- क्या वो 60 साल के हैं?
रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुई था, इसके बाद से ही इसके दूसरे सीजन का इंतजार जारी है। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

द फैमिली मैन 2 के मेकर्स जून में अपनी वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। ‘द फैमिली मैन 2 अपने फाइनल ड्राफ्ट के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके जल्द ही वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

बता दें कि द फैमिली मैन 2 का शूट काफी पहले पूरा हो चुका था, वहीं अब टीम इसकी एडिटिंग में बिजी है। ऐसे में द फैमिली मैन 2, जून में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है, वहीं इसकी कोई तारीख भी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 2 की रिलीज डेट में तांडव को लेकर हुए विवाद की वजह से देरी हुई है। तांडव की रिलीज के बाद लोगों ने उसके कई सीन्स पर आपत्ति जताई थी और मामला सीधा कोर्ट में जा पहुंचा था। इसके बाद मेकर्स को वेब सीरीज से कुछ सीन्स हटाने पड़े थे, तब जाकर तांडव विवाद शांत हुआ था।

तांडव को लेकर हुए विवाद के बाद द फैमिली मैन 2 के मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो से थोड़ा वक्त मांगा था ताकि वो शो के ऐसे सीन्स पर दोबारा काम कर पाएं, जिन पर आगे जाकर विवाद हो सकता है। खबर है कि अब मेकर्स इस वेब सीरीज को रीएडिट कर रहे हैं, ताकि वो इसे दर्शकों के सामने जल्दी पेश कर सकें।