Radhe: Your Most Wanted Bhai में दिशा पाटनी के साथ अपने किसिंग सीन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं उनकी उम्र का दिखा हूं.

HomeCinema

Radhe: Your Most Wanted Bhai में दिशा पाटनी के साथ अपने किसिंग सीन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं उनकी उम्र का दिखा हूं.

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान एक बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन 5 स्टार्स ने छोड़ा ट्विटर After Sonakshi sinha now saqib saleem and ayush sharam, zaheer iqbaal depart twitter
पति पत्नी और वो “Pati Patni Aur Woh” जानिए क्या है पूरी कहानी
विद्युत जामवाल ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, सिद्धार्थ शुक्ला सुधारने लगे उनकी अंग्रेजी

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान एक बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके दर्शकों की मिली-जुड़ी प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म के ट्रेलर की खास बात यह है कि सलमान खान पहली बार ऑनस्क्रीन किसिंग करते हुए नजर आए हैं। ट्रेलर में वह दिशा पाटनी को किस करते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में सलमान और दिशा के किसिंग सीन को लेकर उनके फैंस के बीच काफी चर्चा है। इन सबके बीच अब सलमान खान ने ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में अपने किसिंग सीन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म से जुड़े सभी स्टारकास्ट शूटिंग से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मेकिंग वीडियो में सलमान खान दिशा पाटनी के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ अपने किसिंग सीन को लेकर भी मजेदार बात कही है।

सलमान खान कहते हैं, ‘दिशा पाटनी ने बहुत अच्छा काम किया है। वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वह मेरी उम्र की नहीं बल्कि मैं उनकी उम्र का दिखा हूं। इस पिक्चर में एक किसिंग सीन जरूर है। दिशा के साथ नहीं टेप पर किस है, टेप पर।’ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के इस मेकिंग वीडियो को सलमान खान ने अपने आधिकरिक यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।