Cinderella: बायोपिक और एक्शन फिल्में करके बोर हुए Akshay Kumar, साइको-थ्रिलर के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

HomeCinema

Cinderella: बायोपिक और एक्शन फिल्में करके बोर हुए Akshay Kumar, साइको-थ्रिलर के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) की र

Drugs Case में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया न्यायिक हिरासत में, बेल पर सुनवाई आज
ओटीटी पर रिलीज होगी Liger, फिल्म को खरीदने के लिए मिला 200 करोड़ का ऑफर?
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) की रिलीज से चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 19 अगस्त के दिन देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है। अक्षय कुमार फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने ‘बेल बॉटम’ डायरेक्टर रंजीत तिवारी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा की।

अक्षय कुमार ने फिल्म के टाइटल को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा एक साइको-थ्रिलर करना चाहता था। अब मैं इसे करने जा रहा हूं और मैं जल्द ही इसकी शूटिंग करूंगा। इस फिल्म का टाइटल ‘सिंड्रेला’ (Cinderella) होगा। रंजीत तिवारी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। हम जल्द ही लंदन के लिए रवाना होंगे और वहीं फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा कि वह ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते। हालांकि अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म में ‘सिंड्रेला’ की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा, ‘यह एक साइको-थ्रिलर है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैं सिंड्रेला नहीं हूं।

‘सिंड्रेला’ हिट तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर रत्सासन (2018) की रीमेक है। इसे बेल बॉटम के निर्देशक रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी।

इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही ‘सूर्यवंशी’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षाबंधन’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।