Mukesh Khanna के मीटू वाले बयान के बाद दिव्यांका और सोना ने एक्टर को बताया ‘मंदबुद्धि’, किया ये ट्वीट

HomeCinema

Mukesh Khanna के मीटू वाले बयान के बाद दिव्यांका और सोना ने एक्टर को बताया ‘मंदबुद्धि’, किया ये ट्वीट

टीवी सीरियल महाभारत में 'भीष्म पितामह' मुकेश खन्ना इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ के ख़ि

Ayushmann Khurrana और ताहिरा के रिश्ते को 20 साल हुए पूरे, एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
उधारी करके भूल गए चुलबुल पाण्डेय | Salman Khan Upcoming Film
टी-सीरीज और लहरी को मिले ‘RRR’ के म्यूजिक राइट्स, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी डील

टीवी सीरियल महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ मुकेश खन्ना इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ के ख़िलाफ कुछ बातें कही थीं जिसके बाद वो चर्चा में आ गए थे। अब उन्होंने मीटू मूवमेंट को लेकर एक बयान दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है।

मुकेश का एक वीडियो वारयल हो रहा है। जिसमें वह कहते नज़र आ रहे हैं कि मीटू मूवमेंट इसलिए शुरू हुआ क्योंकि महिलाएं खुद को पुरुषों के बराबर समझने लगी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का कर्तव्य घर का ध्यान रखना है, घर संभालना। एक्टर के इस बयान के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा और फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपानी ने भी मुकेश खन्ना के इस बयान पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है और उनकी निंदा की है।

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली सिंगर सोना मोहापात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां, इनके मुताबिक पुरुष कभी घर में औरतों या बच्चों का शोषण नहीं करता। इन्हें नजरंदाज नहीं किया जा सकता। ये मंदबुद्धि हैं। सबसे बड़ी दुख की बात ये है कि ऐसे सोच वाले लोग हमारे पास हर जगह हैं, बदलाव धीमे आ रहा है, लेकिन आ रहा है’।