जिया खान केस में CBI कोर्ट करेगी सुनवाई, क्या सूरज पंचोली को मिलेगी राहत?

HomeNews

जिया खान केस में CBI कोर्ट करेगी सुनवाई, क्या सूरज पंचोली को मिलेगी राहत?

बॉलीवुड में जिया खान सुसाइड केस सबसे चर्चित केसेज में से एक रहा है. जिया खान के गुजर जाने के बाद से इस केस में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. अ

Ayodhya Verdict पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जावेद अख्तर ने मस्जिद वाली
Kirti Kulhari to champion the reason for animal welfare – bollywood
When Sushmita Sen’s boyfriend Rohman Scarf carried out for her workforce on units of Aarya. Watch – bollywood

बॉलीवुड में जिया खान सुसाइड केस सबसे चर्चित केसेज में से एक रहा है. जिया खान के गुजर जाने के बाद से इस केस में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. अब मामले में एक और मोड़ सामने आया है. जो सेशंस कोर्ट जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का ट्रायल ले रही थी उसने अब इस केस को सीबीआई कोर्ट में शिफ्ट कर दिया है. 8 साल बाद इस केस को ट्रॉन्सफर किया गया है. जरूर ही इस खबर से सूरज पंचोली और उनका परिवार राहत की सांस लेगा.

इस मामले में एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने बातचीत के दौरान कहा कि- मेरे क्लाइंट के लिए सेशंस कोर्ट का ये ऑर्डर राहत भरा है. हम लोग काफी समय से इस मामले पर सुनवाई के लिए कई सारी अर्जियां देते आ रहे हैं. अब हमारी एप्लिकेशन को मंजूरी मिल गई है. ट्रायल की प्रक्रिया में काफी समय लगा. इसके बाद हमने बॉम्बे कोर्ट में याचिका दायर की और कहा कि इस ट्रायल को खत्म करना चाहिए और इसपर फैसला सुनाना चाहिए. अब 6 महीने में ये केस बंद हो जाएगा.

प्रशांत ने आगे कहा कि- अब इस मामले को सीबीआई कोर्ट में ट्रॉन्सफर कर दिया गया है और लॉ के हिसाब से ये बिल्कुल ठीक है. अब हमें भरोसा है कि मेरे क्लाइंट के साथ इंसाफ होगा और ये मामला अब खत्म हो जाएगा. अगर प्रॉसिक्यूशन को मेरे क्लाइंट पर लगाए गए आरोपों पर भरोसा है तो वो मेरे क्लाइंट को इस मामले में दोषी सिद्ध कर दे दिखाए. इंसाफ की प्रक्रिया में जितना टालमटोल किया जाता है उतना ही न्यायशास्त्र के अधिकारों का हनन होता है.

बता दें कि जिया खान बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं. वे अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स संग नजर आ चुकी थीं. जिया ने 3 जून, 2013 को सुसाइड किया था. सूरज पंचोली उनके बॉयफ्रेंड थे. इस मामले में सूरज का नाम उसी समय जुड़ गया था. मगर इस मामले में सूरज के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं.