फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह

HomeCinema

फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते आए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ होती है। हाल ही में उनकी फिल्म सूरज

मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं महाभारत की ‘देवकी’, जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस
सोनू निगम और भूषण कुमार विवाद में नाम के बाद डिप्रेशन में मरीना कुवर, हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट!
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते आए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ होती है। हाल ही में उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई है जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को आगाह किया है।

दरअसल सोशल मीडिया के दौर में कई लोग इससे अपना फायदा निकालते हैं और कुछ लोग इसे हथियार बनाकर दूसरों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। मनोज बाजपेयी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। एक शख्स उनकी फेक आईडी बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

फेक आईडी वाले इस शख्स को मनोज बाजपेयी ने पकड़ लिया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके नाम की फेक ट्विटर आईडी दिख रही है। बाजपेयी ने इसे लेकर ट्विटर को टैग किया है साथ ही उन्होंने लिखा है कि ये फेक अकाउंट है।