पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की कहानी, जानिए क्यों खास है प्रभास की आदिपुरुष

HomeCinema

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की कहानी, जानिए क्यों खास है प्रभास की आदिपुरुष

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट गुरुवार को कर दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों म

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद उनका इंस्टाग्राम हुआ मेमोरलाइज्डSushant singh Rajput suicide Instagram provides remembering to actor account
The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार, मनोज बाजपेयी के साथ होगा जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट गुरुवार को कर दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट के बाद से ही आदिपुरुष चर्चा में बनी हुई है हालांकि, फिल्म के लिए फैन्स को अभी काफी इंतजार करना होगा।

रामानंद की रामायण तो हम सभी को याद है पर इस फिल्म में पहली बार रामायण की कहानी को काफी दमदार अंदाज में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा भी और भी तमाम ऐसी वजहें हैं जिनके चलते फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। तो चलिए जानते हैं वो कारण जिनकी वजह से ये फिल्म और भी बहुप्रतीक्षित बन गई है।

400 करोड़ का बजट
यूं तो प्रभास इससे पहले भी तमाम मेगाबजट फिल्में करते रहे हैं लेकिन रामायण जैसी कहानी में वह पहली बार काम करने जा रहे हैं। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट तकरीबन 400 करोड़ रुपये है।

रावण के किरदार में सैफ
फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाएंगे सैफ अली खान। सैफ अली खान फिल्म तानाजी में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। लेकिन फैन्स को अब उनके रावण वाले लुक का बेसब्री से इंतजार है।

राम के किरदार में प्रभास का होना
प्रभास फिल्म बाहुबली में एक राजकुमार योद्धा का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म आदिपुरुष में वह एक बार फिर से एक राजकुमार की भूमिका में होंगे। फिल्म से उनके लुक का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।