अपने पिता की दूसरी शादी में जाने के लिए Sara Ali Khan को Amrita Singh ने किया था तैयार, पढ़ें क्या था पूरा मामला.

HomeCinema

अपने पिता की दूसरी शादी में जाने के लिए Sara Ali Khan को Amrita Singh ने किया था तैयार, पढ़ें क्या था पूरा मामला.

अमृता सिंह ने अपनी बेटी को अपने पति सैफ अली खान की दूसरी शादी में जाने के लिए खुद अपने हाथों से तैयार किया था. उन्होंने अपनी बेटी सारा अली खान के लिए

कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल
‘सिंघम 3’ में अजय देवगन नहीं तमिल फिल्मों के विलेन होंगे सिंघम, जानें डिटेल्स
परिवार ने छोड़ा, तंगी से हाल बुरा, एक्ट्रेस सविता बजाज को ओल्ड एज होम में भी नहीं मिल रही जगह

अमृता सिंह ने अपनी बेटी को अपने पति सैफ अली खान की दूसरी शादी में जाने के लिए खुद अपने हाथों से तैयार किया था. उन्होंने अपनी बेटी सारा अली खान के लिए सबसे महंगी ड्रेस गिफ्ट की थी.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं. पहली शादी सैफ ने अमृता सिंह (Amrita Singh) से साल 1991 में अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी. सैफ ने अपने से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह का हाथ थामा था. सैफ के अमृता सिंह से दो बच्चे हुए सारा अली खान और इब्राहिम. दो बच्चे होने के बाद अमृता और सैफ के रिश्तों में खटास आने लगी और दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया. दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अमृता सिंह ने ली थी.

इसके बाद सैफ अली खान और करीना कपूर की नजदीकियों की चर्चा हर तरफ होने लगी. साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली. लेकिन अमृता सिंह ने दोनों के रिश्ते को काफी मेच्योरिटी से हैंडल किया. इतना ही नहीं अमृता सिंह ने अपने बेटी को अपने पति की शादी में जाने के लिए खुद अपने हाथों से तैयार किया. अमृता सिंह ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला से बेहद सुंदर लहंगा खरीद कर अपनी बेटी को गिफ्ट किया था. सारा ने अपने पिता की शादी में अनारकली सूट के साथ नेकलेस और ईयररिंग्स को कैरी किया हुआ था.