कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, दोनों पर है ये आरोप

HomeTelevision

कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, दोनों पर है ये आरोप

ड्रग माफियाओं और बॉलीवुड के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लि

श्रद्धा कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ यादों को याद किया, उन्हें एक oor के रूप में वर्णित किया जो आपको विशेष महसूस कराता है – हॉलीवुड
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it
फर्जी वैक्सीन कांड: सितारों के मुंहलगे इस अफसर ने रची साजिश, मुंबई पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर

ड्रग माफियाओं और बॉलीवुड के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हिरासत में ले लिया। एनसीबी ने बताया है कि एजेंसी द्वारा भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी की गई थी, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।

दोनों पर ड्रग्स लेने का है आरोप
भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पर ड्रग्स लेने का आरोप है। एनसीबी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि ड्रग्स पेडलर्स से खुफिया सूचना मिलने के बाद एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर पर छापा मारा था, जहां से एजेंसी को तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला था।

हिरासत में एक और ड्रग माफिया
एनसीबी (NCB) ने एक और ड्रग्स पेडलर को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। NCB सूत्रों के मुताबिक इस ड्रग पैडलर के मामले को भारती सिंह के मामले के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है। छापेमारी के बाद भारती अपनी लाल मर्सिडीज में एनसीबी के अधिकारियों के साथ और हर्ष एनसीबी की ईको कार में जोनल ऑफिस रवाना हुए।