बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग आएंगी नजर

HomeTelevision

बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग आएंगी नजर

हमेशा से ही बिग बॉस का शो स्टार्स के लिए प्रमोशन्स का फेवरेट स्पॉट रहा है। बड़े सेलेब्स सलमान खान के इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। अब इस

Kapil Sharma ने अपने बेटे को दिया खास नाम, मतलब जानकर करेंगे तारीफ
Happy Birthday Mahhi Vij: एक्टिंग से ज्यादा अपने बच्चों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं माही विज, जानें उनके बारे में ये खास बातें
माधुरी दीक्षित की जगह ‘Dance Deewane 3’ को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही

हमेशा से ही बिग बॉस का शो स्टार्स के लिए प्रमोशन्स का फेवरेट स्पॉट रहा है। बड़े सेलेब्स सलमान खान के इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। अब इस शो में पहली बार टीवी क्वीन एकता कपूर नजर आने जा रही हैं। एकता कपूर अपनी अपकमिंग टीवी सीरीज बिच्छु का खेल के प्रमोशन के सिलसिले में शो में एंट्री मारेंगी। उनके साथ शो में मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे।

सूत्रों की मानें तो पहली बार एकता और दिव्येंदु बिग बॉस के घर के अंदर अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। हालांकि बिग बॉस के सेट पर तो वे पहले भी आ चुकी हैं मगर पहली बार वे बिग बॉस के घर के अंदर एंट्री मारने जा रही हैं। बिग बॉस फैन्स भी इस बात से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि वे शो में किस नए अवतार में नजर आती हैं। क्या फराह खान की तरह ही वे भी शो में कंटेस्टेंट को टास्क देती नजर आएंगी? ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।