Priyanka Chopra: पति निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने धारण किया ‘लाल परी’ अवतार, तस्वीरें इंटरनेट पर लगा रही हैं ‘आग’

HomeFashion

Priyanka Chopra: पति निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने धारण किया ‘लाल परी’ अवतार, तस्वीरें इंटरनेट पर लगा रही हैं ‘आग’

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की अपकमिंग एलबम के लिए 'स्पेस वुमन' बनी हैं (Priyanka Chopra And Nick Jonas)। प्रियंका को इस लुक में ढालने के लिए आइ

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को भाया पापा का नया लुक, फैंस बोले- क्या कूल हैं संजू बाबा
सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए पर्पल करवा लिए अपने बाल, वायरल हो रही Photo
श्रद्धा कपूर को लहंगे में देख गिर-गिर जा रहे फैन्स, खूबसूरत तस्वीरों से नजरें हटाना हो रहा मुश्किल

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की अपकमिंग एलबम के लिए ‘स्पेस वुमन’ बनी हैं (Priyanka Chopra And Nick Jonas)। प्रियंका को इस लुक में ढालने के लिए आइब्रोज और हेयर के साथ कमाल का काम किया गया है। सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर ‘आग’ लगा रखी है।

प्रियंका चोपड़ा कभी बोल्ड मेकअप तो कभी अजीबो गरीब हेयर स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं (Priyanka Chopra Beauty)। इनके अंदाज पर कभी लोगों का प्यार बसरता है तो कभी बहुत ट्रोलिंग होती है। प्रियंका का ऐसा ही ‘लाल परी’ अवतार इस समय इंटरनेट पर आग लगाए हुए है।

प्रियंका ने यह अवतार अपने पति निक जोनस की जल्द आने वाली एलबम ‘स्पेसमैन’ के लिए धारण किया है। आपको बता दें कि हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से आसमान में गुलाबी रंग भरने वाली प्रियंका ‘स्पेसमैन’ के लिए बेहद खूबसूरत अंदाज में सामने आई हैं।

प्रियंका के इस स्काई वुमन के लुक के लिए ओपन वेव्स हेयर स्टाइल को चुना गया है और इनकी हेयर स्टाइलिंग की है Lukepluckrose ने। जबकि निकी मेकअप की तरफ से प्रियंका के फुलर लिप्स को उभारने के लिए चेरी रेड लिपस्टिक का उपयोग किया गया है।