मामा-भांजे के रिश्ते में दरार:गोविंदा बोले- कृष्णा अभिषेक मेरी छवि खराब कर रहा है, मैं नहीं जानता कि कौन उससे ये सब करवा रहा है?

HomeNews

मामा-भांजे के रिश्ते में दरार:गोविंदा बोले- कृष्णा अभिषेक मेरी छवि खराब कर रहा है, मैं नहीं जानता कि कौन उससे ये सब करवा रहा है?

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों मामा-भांजे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और ना ही आमने

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 p.c, trending on prime
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कोरोना का आतंक,ये 10 सितारे आये गिरफ्त में
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों मामा-भांजे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और ना ही आमने-सामने आते हैं। अब हाल ही में गोविंदा ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्णा पब्लिक में उनके खिलाफ बात कर उनकी इमेज को खराब कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो ऐसा किसी के कहने पर कर रहे हैं।

गोविंदा ने कहा, “कृष्णा एक बहुत अच्छा लड़का है, लेकिन मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है। वो ये सब करके ना केवल मजे कर रहे हैं, बल्कि इससे पब्लिक में मेरी इमेज भी खराब हो रही है। जो भी इसके पीछे है, वो चाहता है कि हमारे बीच कभी कुछ ठीक ना हो।”

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच रिश्ते खराब होने की बात उस वक्त सामने आई थी। जब साल 2018 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में गोविंदा पहुंचे थे। इस दौरान कृष्णा शो में नजर नही आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच की अनबन सामने आई थी। तब कृष्णा ने इस पूरे मामले पर एक बयान भी दिया था।

कृष्णा ने कहा था, “मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया, क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं। मैं नहीं चाहता था कि हमारे मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको पॉजिटिव माहौल में काम करना पड़ता है, रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।”