कभी Ajay Devgn की हीरोइन की साड़ियों पर प्रेस करता था शख्स, पिता की मौत के बाद तंगहाली में गुजारे दिन

HomeCinema

कभी Ajay Devgn की हीरोइन की साड़ियों पर प्रेस करता था शख्स, पिता की मौत के बाद तंगहाली में गुजारे दिन

बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी (rohit shetty) 48 साल के हो गए हैं। रोहित का जन्म 14 मार्च, 1973 को मुंबई में हुआ था। रोहित के बारे में य

Upcoming Movies In March: बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में
मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम बेचने का काम करेंगी नुसरत, ‘जनहित में जारी’ होगी कहानी
बेमिसाल 27 साल: अब कहां है ‘हम आपके हैं कौन’ की स्टार कास्ट, इन दो सितारों की हो चुकी है मौत

बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी (rohit shetty) 48 साल के हो गए हैं। रोहित का जन्म 14 मार्च, 1973 को मुंबई में हुआ था। रोहित के बारे में ये फेमस है कि उनकी फिल्मों में जबरदस्त स्टंट दिखाए जाते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते है कि वे गुजरे जमाने के विलेन एमबी शेट्टी (mb shetty) के बेटे हैं। रोहित को पिता के गुजरने के बाद बचपन में ही काफी संघर्ष करना पड़ा। वे कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके। फैमिली को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। मां ने रोहित और दो बहनों को बड़ा करने के लिए काफी स्ट्रगल किया। रोहित ने रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार के दौरान बताया था कि 1995 में बनी फिल्म हकीकत में तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित कई फिल्मों में काजोल के मेकअप को टचअप करने और उनके स्पॉटबॉय का काम भी कर चुके हैं। इसी के साथ वे अजय देवगन की कई फिल्में जैसे फूल और कांटे, सुहाग, प्यार तो होना ही था और राजू चाचा में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था- जब मैंने काम शुरू किया तब घर चलाने के लिए पैसे कमाना चाहता था। कॉलेज छोड़ दिया, क्योंकि मैं जानता था कि किताबों और कपड़ों के लिए पैसे कहां से आएंगे। मुझे पता नहीं था कि ये सब कौन देगा। इसलिए मैंने काम करना शुरू कर दिया। मेरी पहली कमाई 35 रुपए थी।

रोहित की मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उनके दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी हैं। इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं। जब वे 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे।