कभी शाहरुख की आवाज हुआ करते थे अभिजीत, फिर क्यों एक्टर के लिए गाना छोड़ा?

HomeNews

कभी शाहरुख की आवाज हुआ करते थे अभिजीत, फिर क्यों एक्टर के लिए गाना छोड़ा?

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे अभिजीत की आवाज का जादू आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वह म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सदाबहार गायकों में से एक रहे हैं

Akshay Kumar की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट टली, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की निर्देशक रोहित शेट्टी की सराहना
Kiara Advani shares Kabir Singh recollections because the movie completes one yr of launch. See pics and video – bollywood
सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन 5 स्टार्स ने छोड़ा ट्विटर After Sonakshi sinha now saqib saleem and ayush sharam, zaheer iqbaal depart twitter

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे अभिजीत की आवाज का जादू आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वह म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सदाबहार गायकों में से एक रहे हैं। हालांकि अब अभिजीत भट्टाचार्य को उनकी गायकी के लिए कम और विवादों के लिए ज्यादा जाना जाता है। लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि अभिजीत एक समय पर सुपरस्टार्स की आवाज हुआ करते थे। आज उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं एक दिलचस्प किस्सा:

अपनी गायिकी के करियर के बारे में अभिजीत का मानना है कि उन्होंने एक्टर्स को अपनी आवाज देकर स्टार बना दिया। एक दौर ऐसा रहा है जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आवाज अभिजीत भट्टाचार्य हुआ करते थे। शाहरुख की हर फिल्म में उनके गानों को अभिजीत गाते और इससे एक्टर खूब वाहवाही भी लूटते। लेकिन सिंगर्स के हाथ वाहवाही आना हमेशा से ही इंडस्ट्री में एक समस्या रही है। कुछ ऐसा ही अभिजीत के साथ हुआ था, जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के लिए गाना ना गाने का फैसला किया।

अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान को एक फिल्मों के गानों में एक जैसा ही देखा गया है। अभिजीत शाहरुख की आवाज थे और उनके गाए गानों को फैन्स बेहद पसंद करते थे। अभिजीत की माने तो जब तक शाहरुख खान के लिए उन्होंने गाना गाया तब तक एक्टर रॉकस्टार थे, फिर वो लुंगी डांस करने लगे।

आखिर क्या था अभिजीत भट्टाचार्य के शाहरुख की फिल्म में ना गाने का कारण?
इंडिया टुडे के इवेंट सफाईगिरी समिट और अवॉर्ड्स 2018 में अभिजीत भट्टाचार्य ने शिरकत की थी। इस इवेंट को मॉडरेट कर रही एंकर श्वेता सिंह ने अभिजीत से पूछा था कि आपने शाहरुख खान के लिए गाना क्यों छोड़ दिया। इसके जवाब में अभिजीत ने कहा था, ”मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गा रहा था वो रॉकस्टार थे। जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया, वो लुंगी डांस पर आ गए।”

अभिजीत ने बताया था, “मैंने अभी छोटी सी बात की वजह से शाहरुख खान के लिए गाना छोड़ा था। फिल्म मैं हूं ना में उन्होंने सबको दिखाया, स्पॉटबॉय से लेकर सबको, लेकिन सिंगर्स को किसी ने नहीं दिखाया। यही फिल्म ओम शांति ओम के साथ भी हुआ। स्टार्स ने धूम ताना गाने को गाया। उस गाने में मेरी आवाज थी। लेकिन ये बात कहीं भी नहीं दिखाई गई। मुझे बुरा लगा। मैं उन्हें मेरा नाम लिखने के लिए क्यों बोलूं? दिक्कत ये है कि मेरे पास किसी चीज की कमी नहीं है। तो फिर मैं उनसे कुछ मांगूं क्यों?

इसके अलावा अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, ”मैं अकेला सिंगर हूं जो शादियों में नहीं गाता हूं। एक-दो बार गाया लेकिन देखा तो माहौल बहुत खराब था। हां मैं गाता हूं, ऐसी जगह जहां मेरा सम्मान हो। अभिजीत ने कहा, 25 सालों से रियलिटी शो चल रहा है। लेकिन कोई सिंगर स्टार नहीं बनता। जज सारे खुलेआम बेकार की बातें कर रहे हैं।” इसके अलावा अभिजीत ने ये भी कहा था कि उन्होंने अपने आप को हमेशा भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा माना है, बॉलीवुड का नहीं।