HomeCinemaNews

सान्या मल्होत्रा को डेट करने की अफवाह पर आया फातिमा सना शेख का रिएक्शन, दिया मजेदार जवाब

[ad_1] Final Up to date: शुक्रवार, 19 जून 2020

Manoj Bajpayee की अपकमिंग Netflix सीरीज में हुई बाहुबली के इस खूंखार विलेन की एंट्री!!
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
सिनेमा के 108 साल: आज ही रिलीज हुई थी भारत की पहली फिल्म, इस एक्टर ने निभाया था ‘राजा हरिश्चंद्र’ का किरदार

[ad_1]







Final Up to date:
शुक्रवार, 19 जून 2020 (15:03 IST)


बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ अपनी को-स्टार सान्या मल्होत्रा से अफेयर को लेकर पिछले दिनों चर्चा में थीं। मीडिया में खबर आई थी कि फातिमा और सान्या एक दूसरे को डेट कर रहे है। इस खबर पर फातिमा सना शेख का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह सान्या मल्होत्रा के साथ डेटिंग की खबरों को सुनकर हंस पड़ी।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कहा, “जब सान्या के साथ मेरा नाम जोड़ा गया तब हम दोनों को काफी हंसी आई। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं शायद यही वजह थी कि मीडिया ने हम दोनों को लेकर गलत धारणा बना ली।”

एक्ट्रेस ने सान्या के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। एक यह कि सान्या को सब कुछ साफ रखना पसंद है। चूंकि वह अंतमुर्खी है और मैं एक बहिमुर्खी, तो मैंने कई बार खुद को रोकना सीखा है। मैंने उससे काम के प्रति समर्पण को लेकर भी बहुत कुछ सीखा है।”

अपनी अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि और परवरिश के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा, “यह मुझे धर्मनिरपेक्ष भारत की आदर्श पोस्टर गर्ल की तरह महसूस कराता है। हमारे देश की सुंदरता यह है कि हम इतने विविधतापूर्ण हैं और हम जैसे हैं, वैसे होकर ही खुश हैं। हम अपने धर्म का पालन करते हैं और हर किसी को स्वीकार करते हैं।”

बता दें, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद फातिमा ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और सान्या मल्होत्रा ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

.

[ad_2]