‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने घटाया 13 किलो वजन, बताया कैसे हुआ ये जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन

HomeTelevision

‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने घटाया 13 किलो वजन, बताया कैसे हुआ ये जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन

बेहद कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अविका गौर आज छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमा चुकी हैं। वहीं शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-सा

Bigg Boss फेम राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग रचाई शादी? इंटरनेट पर Photo वायरल
26 अप्रैल को डॉ. संकेत भोसले से शादी करेंगी सुगंधा मिश्रा, बोलीं- हमेशा से शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी
Indian Idol 12: Sawai Bhatt या Nihal Tauro, Neha Kakkar को लिफाफा मिलते ही ये सिंगर होगा शो से बाहर!

बेहद कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अविका गौर आज छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमा चुकी हैं। वहीं शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अविका एक मजबूत महिला भी हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर बात करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं हाल ही में अविका गौर ने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बात की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अविका गौर ने करीब 13 किलोग्राम वजन कम किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने ये जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन किस तरह किया है। इसके साथ ही अविका ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। (Photo Credit- @avikagor/Instagram)

अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अविका येलो साड़ी में अपनी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मुझे अभी भी याद है वो रात, जब मैं अपने आप को शीशे में देखकर बिल्कुल टूट गई थी। मैंने जो देखा वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। बड़े हाथ, पैर और मेरा पेट। मैंने काफी लापरवाही की थी। अगर यह किसी बीमारी (थायरॉयड या पीसीओडी) की वजह से होता तो कोई बात नहीं थी क्योंकि ये मेरे कंट्रोल से बाहर होती। लेकिन ये सब मेरी वजह से हुआ, क्योंकि मैं कुछ भी खा पी रही थी और बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं कर रही थी। हमारी बॉडी को अच्छे ट्रीटमेंट की जरूरत होती है लेकिन मैंने इसकी बिल्कुल भी इज्जत नहीं की।