महाराष्ट्र रेव पार्टी: ‘बिग बॉस’ के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल, मेडिकल रिपोर्ट से तय होगी ‘सजा’

HomeNews

महाराष्ट्र रेव पार्टी: ‘बिग बॉस’ के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल, मेडिकल रिपोर्ट से तय होगी ‘सजा’

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नासिक एसपी सचिन पाटिल ने इसकी

सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
द दूरबीन बॉयज’ का नया गाना Baahon Mein का धमाल, खूब देखा जा रहा Video
I by no means actually had a plan: Cyrus Sahukar – bollywood

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नासिक एसपी सचिन पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। सचिन पाटिल ने बताया कि चार लोग नौ दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। वह चारों ड्रग्स सप्लायर रहे हैं। हिना और बाकी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। तब उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि उन पर एनडीपीएस एक्ट की कौन सी धारा लगेगी। जितने भी लोग पकड़े गए हैं उनके बारे में जांच इस एंगल से भी की जाएगी कि वे कहीं ड्रग्स के सप्लायर तो नहीं रहे हैं। जाहिर तौर पर हिना पांचाल के बारे में भी जांच की जाएगी कि कहीं वे ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा तो नहीं।

बता दें, नासिक ग्रामीण पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल के साथ शनिवार रात करीब 2 बजे इगतपुरी में रेव पार्टी में छापेमारी की थी। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये भी बरामद किए थे। इसमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हिना पांचाल भी शामिल थीं।

हिना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम सॉन्ग ‘बलम बंबई’ और ‘बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट’ के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भी भाग लिया था। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज ‘मुझसे शादी करोगे’ की भी प्रतिभागी रही हैं।

बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सितारों पर भी पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी।