संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को भाया पापा का नया लुक, फैंस बोले- क्या कूल हैं संजू बाबा

HomeFashion

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को भाया पापा का नया लुक, फैंस बोले- क्या कूल हैं संजू बाबा

संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर के इलाज के बाद नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) के साथ साथ एक्टर के फैंस भी उनके नए ल

शहनाज गिल की मोनोक्रोम तस्वीर पर फिदा हुए फैंस, फोटो वायरल
सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए पर्पल करवा लिए अपने बाल, वायरल हो रही Photo
शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,

संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर के इलाज के बाद नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) के साथ साथ एक्टर के फैंस भी उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं.

बॉलीवुड के ‘मुन्नाभाई’ (Munnabhai) संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने पिछले साल ही अपने फैंस को कैंसर फ्री होने की जानकारी दी थी. स्वस्थ होने के बाद संजय दत्त ने फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है. संजय न सिर्फ स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं बल्कि अपने लुक के साथ नए नए बदलाव भी करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें अपने स्टाइल के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट किया है. संजय की बेटी त्रिशाला दत्त को अपने पापा का नया लुक शानदार लग रहा है तो फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेयर स्टाइल करवाते हुए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में संजय फ्रेंच कट दाढ़ी, माथे पर तिलक, सनग्लास और छोटे हेयर कट में दिख रहे हैं. फोटो में एक्टर के हेयरस्टाइलिस्ट शरीक अहमद उनके बालों पर स्प्रे लगा रहे हैं. संजय दत्त ने अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन लिखा अपने काम में माहिर, धन्यवाद शरीक अहमद हमेशा मेरे साथ रहने के लिए और नया लुक देने के लिए.

इस पर उनकी बेटी त्रिशाला ने हार्ट इमोजी बनाकर अपने पिता की तारीफ की है. संजय दत्त की नई फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फैन्स भी जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘क्या कूल हैं संजू बाबा.’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप कूल दिख रहे हैं मुन्ना भाई.’ इसके अलावा पोस्ट पर हार्ट इमोजी की तो बौछार ही हो गई है.
बता दें कि पिछले साल के अगस्त में संजय दत्त ने बताया था कि उनको कैंसर है. फिलहाल संजय दत्त कैंसर से ठीक हो गए हैं. वर्क फ्रंट की बात करे तो संजय दत्त ने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की शूटिंग की है. ये एक कन्नड़ फिल्म हैं. दत्त इस फिल्म के जरिए कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं.