आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव, बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

HomeCinema

आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव, बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

बॉलीवुड में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के बाद अब आमिर खान के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram
कटरीना कैफ से अफेयर की खबरों पर पहली बार आया विक्की कौशल का बयान
अपनी शर्टलेस फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर बोले-जोखिम लीजिये या मौका गवाइये

बॉलीवुड में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के बाद अब आमिर खान के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर होम क्वॉरंटीन हैं और जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। आमिर खान की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

उनकी टीम की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक, मिस्टर आमिर खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह घर पर सेल्फ-क्वॉरंटीन हैं और प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक है। जो भी बीते दिनों उनसे संपर्क में आए हैं सावधानी के तहत अपना टेस्ट करवा लें।

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कुछ शूटिंग बाकी है। ठीक होने पर वह इसे पूरा करेंगे। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं। आमिर खान ने अपने बर्थडे के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना केसेज लगातार बढ़ते देखे जा रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग लंबे ब्रेक के बाद काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, निकी तंबोली, कार्तिक आर्यन और अब आमिर खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।