KRK ने उड़ाया अर्जुन कपूर का मजाक, कोविड की भेंट चढ़ी जॉन अब्राहम की ‘मुंबई सागा’ और रानी मुखर्जी की नई फिल्म का एलान

HomeCinema

KRK ने उड़ाया अर्जुन कपूर का मजाक, कोविड की भेंट चढ़ी जॉन अब्राहम की ‘मुंबई सागा’ और रानी मुखर्जी की नई फिल्म का एलान

KRK के नाम से मशहूर स्वघोषित फिल्म क्रिटिक और एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने 'संदीप और पिंकी फरार' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अर्जुन कपूर का मज

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
विद्युत जामवाल ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, सिद्धार्थ शुक्ला सुधारने लगे उनकी अंग्रेजी
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

KRK के नाम से मशहूर स्वघोषित फिल्म क्रिटिक और एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने ‘संदीप और पिंकी फरार’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अर्जुन कपूर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा है, “फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ ने इतिहास रच दिया। यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जैसा है। इस ब्लाकबस्टर फिल्म ने दो दिन में 11 लाख रुपए कमाए। पहले दिन 5 लाख और दूसरे दिन 6 लाख। भयानक। अर्जुन कपूर ने साबित कर दिया कि वे वाकई बहुत बड़े स्टार हैं।” दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर ‘मुंबई सागा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने दो दिन में महज 5.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखी गई। फिल्म ने पहले दिन 2.82 करोड़ और दूसरे दिन 2.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का यह हाल तब है, जबकि इसमें बड़े सितारे हैं और इसकी माउथ पब्लिसिटी भी जबर्दस्त है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म के कलेक्शन पर कोविड महामारी का असर पड़ा है। खासकर महाराष्ट्र में, जहां से इस फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। महामारी के चलते कई राज्यों में सिनेमाघर 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ खुल रहे हैं।