#2YearsOfKesari: अक्षय कुमार ने इस डायलॉग को सुनकर साइन कर दी थी ‘केसरी’, 2 साल बाद खोला राज

HomeCinema

#2YearsOfKesari: अक्षय कुमार ने इस डायलॉग को सुनकर साइन कर दी थी ‘केसरी’, 2 साल बाद खोला राज

21 मार्च 2019 को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी (Kesari) रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को बीते दिन 2 साल पूरे

“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth
Tiger Shroff ने पिता के लिए कहा कुछ ऐसा, इंडियन आइडल 12 के मंच पर ही रोने लगे जैकी श्रॉफ
फिल्म 'भुज' में होने वाले एक्शन को निर्देशित करेंगे अजय देवगन? धमाकेदार खबर आई सामने!

21 मार्च 2019 को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी (Kesari) रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को बीते दिन 2 साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट किया। इसके साथ ही अपने पोस्ट में अक्षय कुमार ने ये भी बताया कि कौनसी एक लाइन ही उनके लिए फिल्म को साइन करने के लिए काफी थी।

अक्षय कुमार ने केसरी के दो साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में फिल्म की झलकियां दिखाई गईं और अभिनेता ने उसके कैप्शन में लिखा, ‘10000 आक्रमणकारियों के खिलाफ 21 सिख! इस फिल्म को करने के लिए सिर्फ ये एक लाइन मेरे लिए काफी थी। मेरे लिए ये एक बड़े सम्मान की बात थी।’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने इन दिनों बॉलीवुड में धमाका कर रखा है। अक्षय जल्दी ही कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी से होगी। फिल्म में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी जबकि रणवीर और अजय का कैमियो होगा। वहीं इसके बाद अक्षय ‘अतरंगी रे’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्वीराज’, ‘रक्षाबंधन’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘राम सेतु’ में नजर आएंगे।

याद दिला दें कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में 21 सिखों की शौर्य कहानी को दिखाया गया था, जहां वो सब मिलकर 10 हजार अफगानी सैनिकों का अकेले सामना करते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं।