Bhediya के सेट पर कृति सेनन ने की वरुण धवन को पानी में धक्का देने की कोशिश, एक्टर का बिगड़ा बैलेंस

HomeCinema

Bhediya के सेट पर कृति सेनन ने की वरुण धवन को पानी में धक्का देने की कोशिश, एक्टर का बिगड़ा बैलेंस

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल र

तो आज अमिताभ बच्चन ‘बिग बी’ न होते, प्रकाश मेहरा की इन फिल्मों ने फ्लॉप स्टार को बनाया सदी का महानायक
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders
Salman Khan ने बर्बाद किया है इन 14 लोगों का करियर, लिस्ट में शामिल हैं 2 एक्स गर्लफ्रेंड के नाम

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। फिल्म के सेट से कुछ फोटोज़ और वीडियो भी सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में कृति और वरुण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस वरुण धवन को पानी में धक्का देने की कोशिश करती दिख रही हैं। वीडियो में साफ-साफ नज़र आ रहा है कि कृति, वरुण को आगे की तरफ धक्का देती हैं जिस वजह से एक्टर का बैलेंस बिगड़ता है, हालांकि वो गिरते नहीं हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है ये हम आपको बताते हैं।

दरअसल, ये वीडियो फिल्म के किसी सीन के दौरान का है। अगर आप गौर से देखेंगे तो वीडियो में कैमरा और बाकी के क्रू मैंबर्स भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वरुण और कृति एक जंगल में खड़े हैं। दोनों के पास से पानी बह रहा है और कृति, वरुण के पीछे खड़ी हैं। तभी अचानक कृति, वरुण को धक्का देती हैं, लेकिन तुरंत ही पीछे से पकड़ लेती हैं। वरुण नीचे गिरते नहीं हैं, लेकिन एक सेकेंड के लिए चौंक ज़रूर जाते हैं। तभी कृति उन्हें संभालती हैं और आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो के आखिर में क्रू मैंबर्स भी नज़र आ रहे हैं जो दूर से सीन शूट कर रहे हैं।