प्रियंका चोपड़ा ने यलो ड्रेस में शेयर की खूबसूरत Photo, पैर देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

HomeFashion

प्रियंका चोपड़ा ने यलो ड्रेस में शेयर की खूबसूरत Photo, पैर देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आ जाती ह

लेदर आउटफिट, राउंड ईयरिंग …नोरा फतेही ने फिर दिखाया स्टाइलिश लुक,
ग्लैमरस अवतार से सबके होश उड़ा रही हैं बालिका वधु Avika Gor,
BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, फिल्म The White Tiger को मिले दो नॉमिनेशन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आ जाती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका एक ऐसे ही पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका के दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा होते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर कई लोगों ने तस्वीर में नजर आ रहे प्रियंका के पैरों के लेकर भी कमेंट किए हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में दिख रहा है कि वो अपने गार्डन में कैमरे के सामने शानदार पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने यलो रंग का गाउन पहना है और वो जमीन से उछल कर पोज दे रही हैं, ड्रेस के साथ-साथ उनका बॉडी पॉस्चर काफी इंप्रेसिव है। इस तस्वीर में उनकी मुस्कान ने चार चांद लगा दिए हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘सूरज की रोशनी आज कल कुछ अलग ही तरह से असर कर रही है’। उनके इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर कोई उनकी इस खूबसूरत तस्वीर की तारीफें करता दिखाई दे रहा है। फैंस के साथ-साथ प्रियंका के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किए हैं।

वहीं इस तस्वीर में प्रियंका का बॉडी पॉस्चर इतना कमाल है कि फैंस हैरान रह गए हैं। प्रियंका के पैरों को देखकर कई फैंस ने उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा- ‘उनके पैरों को देखो, क्या पोज है’। दूसरे फैन ने लिखा- ‘मैंने ये ट्राई किया था, गिर गई और फ्रेक्चर हो गया। आप कूल हो जो ये कर पा रही हो’।