वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी

HomeCinema

वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी

वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी जैसी मां वैसी बेटी, इस कहावत को पूरा करते हुए आजकल श्रीदेवी क

Sunny Deol के बेटे करण देओल के हाथ लगी अजय देवगन की ये फिल्म, चाचा के साथ आएंगे नज़र, बोले- सपना लग रहा है
Salman Khan की Tiger 3 और Shahrukh Khan की Pathan में होगा ये खास कनेक्शन, फैन्स हो जाएंगे हैरान
Ayodhya Verdict पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जावेद अख्तर ने मस्जिद वाली

वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी

जैसी मां वैसी बेटी, इस कहावत को पूरा करते हुए आजकल श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को देखा जा सकता है। जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए जमकर तैयारी कर रही है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों निर्देशन करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘तख्त’ की तैयारियों में जोर शोर से लगी हुई है। पीरियड ड्रामा इस फिल्म के लिए सभी कलाकार खूब पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ीमें जान्हवी कपूर भी क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने अपनी इस डांस प्रैक्टिस का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो डांस करती नजर आई हैं।

इस गाने पर थिरक रही जान्हवी

जान्हवी कपूर दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान के गाने ‘पिया तोसे नैना लागे’ पर अपनी प्रैक्टिस कर रही है। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जान्हवी ने कैप्शन के साथ लिखा कि जब आप संतुलन खो दें तो आप उसे ड्रामैटिक तरीके से खत्म कर देते हैं। बता दें कि जान्हवी ने इस दौरान नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पैजामा पहना हुआ है। जान्हवी को डांस करते देख आपको श्रीदेवी की याद आ जाएगी। श्रीदेवी भी गजब की डांसर रही हैं।

तख्त के लिए सख्त प्रैक्टिस

आने वाली नई मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर जैसे कलाकार है। बता दें कि फिल्म ‘तख्त’ अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। बतौर निर्देशक करण जौहर की आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी, जो 2016 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

वेब सीरीज में जान्हवी

बता दें कि जान्हवी बीते दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आई थीं और अब जल्द ही बायोपिक फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल’ में नजर आने वाली हैं।