ब्लड कैंसर से पीड़ित किरण खेर, सितारों ने की जल्द ठीक होने की कामना

HomeCinema

ब्लड कैंसर से पीड़ित किरण खेर, सितारों ने की जल्द ठीक होने की कामना

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता किरण खेर को कैंसर हो गया है. इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने दी. अनुपम खेर ने बताया कि वह जल्द ठीक होने

फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा : सूत्र
hyderabad encounter पर आई बॉलीवुड की प्रतिक्रिया बोला 
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता किरण खेर को कैंसर हो गया है. इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने दी. अनुपम खेर ने बताया कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं. किरण खेर का डायग्नोज हो चुका है और अभी उनका इलाज चल रहा है.
किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना पूरे देशभर में उनके फैन्स कर रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी किरण खेर को अपनी दुआएं भेजी हैं. अनुपम खेर ने इंस्टा पोस्ट पर नीतू कपूर ने हार्ट इमोजी भेजा और प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘दुआएं’. परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘सर हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’ अनुपम खेर की पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी की भी प्रतिक्रिया आई है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘किरण जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अपने कमेंट में लिखा, ‘किरण मैम जल्द ठीक हों और आपको हिम्मत मिले.’ ईशा गुप्ता ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया. अमरीश पुरी के पोते और एक्टर वर्धन पुरी ने लिखा, ‘वह और अधिक ताकत के साथ ठीक हो रही हैं.’
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं किरण जी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘प्रेरणादायक मजबूत साहसी और अद्भुत किरण जी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. जल्द ठीक हों.