मम्मी Aishwarya Rai की कॉर्बन कॉपी लगती हैं अराध्या, यकीन नहीं होता तो इस तस्वीर को देखें

HomeCinema

मम्मी Aishwarya Rai की कॉर्बन कॉपी लगती हैं अराध्या, यकीन नहीं होता तो इस तस्वीर को देखें

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video
दीपिका पादुकोण के कपड़ों को देख लोगों की छूट गई हंसी, बोले- ‘बप्पी दा के क्यों पहन लिए’
फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दीं और एक कामयाब एक्टर बनी. हालांकि मां बनने के बाद उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया. ये तो हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) से बेहद प्यार करती हैं. बिना अराध्या के ऐश्वर्या कहीं भी नहीं जाती. यही कारण है कि दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी का हाथ थामे हुए नज़र आती हैं. वैसे तो आपने दोनों की साथ में बहुत सी तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन आज जो तस्वीर हम आपको दिखाने वाले हैं उसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि अराध्या हूबहू अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी हैं.

आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने साल 2018 में अपने स्कूल के दिनों की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आप अराध्या की झलक देख सकते हैं. ये तस्वीर ऐश्वर्या के ग्रेड 1 की है. बालों में बैंड लगाए ऐश बहुत ही प्यारी लग रही हैं. पहली तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन दिया-‘ग्रेड 1, वो उम्र जो अभी आराध्या की है.’ इसके अलावा दूसरी फोटो के साथ उन्होंने लिखा-‘एलकेजी का वक्त.’ इन तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि अराध्या बिल्कुल ऐश्वर्या पर गई हैं, क्योंकि ऐश्वर्या भी अपने बचपन में अराध्या की तरह ही नज़र आती थीं.

जब ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, तब बहुत से यूजर्स ने कमेंट में ये बात
कही भी थी कि दोनों एक जैसी दिख रही हैं. इस बात को खुद ऐश्वर्या भी कहती हैं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- ‘मैं उसमें खुद को देखती हूं. मैं रोज़ उसे स्कूल लेने और छोड़ने जाती हूं. जब भी हम साथ होते हैं, मैं बहुत खुश होती हूं.