Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी

HomeTelevision

Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) की हाल ही में लोकप्रिय शो 'छोटी सरदारनी' (Choti Sarrdaarni) में एंट्री हुई थी। इस श

Indian Idol 12: फैन्स ने की दानिश और शनमुख प्रिया को शो से बाहर निकालने की मांग, ये है वजह
दीया और बाती फेम एक्ट्रेस ने शेयर की फैट टू फिट जर्नी, ऐसे कम किया वजन
अस्पताल से सई को मिलेगी छुट्टी, निनाद संग लौटेगी चौहान हाउस

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) की हाल ही में लोकप्रिय शो ‘छोटी सरदारनी’ (Choti Sarrdaarni) में एंट्री हुई थी। इस शो में कृतिका ने लीड एक्ट्रेस निम्रित कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की तबीयत खराब होने के बाद एक्ट्रेस को रिप्लेस किया था। मेकर्स ने कृतिका को शो के लिए इसलिए चुना था क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि निम्रित के जाने के बाद शो की टीआरपी में कोई कमी आए। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रित की तबीयत अब ठीक है और मेकर्स उन्हें शो में दोबारा लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि निम्रित की एंट्री होने के बाद कृतिका शो से बाहर हो जाएंगी।

कृतका ने निम्रित की वापसी पर बात करते हुए कहा, ‘हां, मैंने भी सुना है कि निम्रित की ‘छोटी सरदारनी’ में वापसी हो रही है। मैंने ये शो केवल उनकी तबीयत खराब होने की वजह से ज्वाइन किया था। मैं बहुत खुश हूं कि वो शो में वापस लौट रही हैं।’ कृतिका ने यह भी कहा कि ये शो निम्रित की वजह से ही है और इस शो में वो एक लीड किरदार निभा रही हैं। हालांकि कृतिका ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि निम्रित की वापसी शो में कब हो रही है।

कृतिका सेंगर ने यह भी बताया कि मेकर्स इस समय शो में निम्रित की वापसी के लिए खास प्लानिंग कर रहे हैं और नई कहानी का खुलासा अपने समय में किया जाएगा। कृतिका का यह भी मानना है कि एक लीड एक्ट्रेस को उस शो से निकालना सही नहीं है जिसकी लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी हो। निम्रित की तबीयत खराब होने के बाद शो के प्रीड्यूसर राजेश राम सिंह ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था। कृतिका राजेश को ना इसलिए नहीं कह पाई थीं क्योंकि राजेश ने एक्ट्रेस के एक शो को डायरेक्ट किया था।