सई को चोट लगते ही बौखलाएगा विराट, चौहान हाउस छोड़ देगी पाखी

HomeTelevision

सई को चोट लगते ही बौखलाएगा विराट, चौहान हाउस छोड़ देगी पाखी

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई और पाखी की कैटफाइट खत्म नहीं हो रही है और इस बीच विराट खूब पिस रहा है। जल्द ही विराट और सई की जिंदगी में खुश

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक ने जब की थी अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात
अपने अटपटे किरदारों के जरिए सबको हंसाते हैं ये 15 कॉमेडी शोज
कपिल के शो से बाहर हो चुकीं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया सच

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई और पाखी की कैटफाइट खत्म नहीं हो रही है और इस बीच विराट खूब पिस रहा है। जल्द ही विराट और सई की जिंदगी में खुशी के पल फिर से लौटने वाले है लेकिन पाखी की नजर इस पर भी लग जाएगी। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) में सई का जन्मदिन मनाया जाएगा और इसी दौरान पाखी (Aishwarya Sharma) के चलते खूब हंगामा होगा। विराट (Neil Bhatt) और उसका परिवार मिलकर सई को सरप्राइज देना चाहेंगे और उसके जन्मदिन पर खूब तैयारियां भी करेंगे।

सई अपने जन्मदिन पर प्रिसेंस की तरह तैयार होगी और वो चाहेगी कि इस खुशी में पाखी भी शामिल हो। पाखी खुद को एक कमरे में बंद कर लेगी लेकिन उसे ये बात खाए जाएगी कि आज हर कोई सई पर फोकस करेगा। पाखी अपने हिसाब से रंग में भंग घोलने की कोशिश करेगी। सई पाखी को बुलाने के लिए उसके कमरे में जाएगी।

पाखी आने से मना कर देगी लेकिन सई बार-बार जिद करेगी। सई पाखी को खींचकर बर्थडे पार्टी में ले जाने की कोशिश करेगी। पाखी खुद को छुड़ाना चाहेगी कि तभी सई का पैर फिसल जाएगा और उसका सिर टेबल के कोने से टकरा जाएगा। खून देखकर सई परेशान हो जाएगी और सभी वहां पर विराट आ जाएगा।

सई के सिर पर चोट देखकर विराट बौखला जाएगा और वो पाखी को खरी खोटी सुनाने लगेगा। सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि पूरा परिवार पाखी के खिलाफ बोलेगा। लोगों का रिएक्शन देखकर पाखी टूट जाएगा और वो चौहान हाउस छोड़कर अपने मम्मी-पापा के घर चली जाएगी।