Taarak Mehta…के Popatlal की शादी पर बनेगी फिल्म? फैंस ने दिखाया पोस्टर

HomeTelevision

Taarak Mehta…के Popatlal की शादी पर बनेगी फिल्म? फैंस ने दिखाया पोस्टर

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पत्रकार पोपटलाल (Popatlal) का किरदार खूब पॉपुलर है. ये किरदार श्य

TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी
‘तारक मेहता.में ‘स्प्लिट्सविला’ फेम आराधना शर्मा की एंट्री, साझा किया अनुभव
Imlie में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, Anupamaa के दर्शकों को लगने वाला है शॉक

टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पत्रकार पोपटलाल (Popatlal) का किरदार खूब पॉपुलर है. ये किरदार श्याम पाठक निभा रहे हैं. पोपटलाल की शो में शादी नहीं हो रही है और वो सिंगल हैं. लगातार वो अपने हमसफर को खोजने की तलाश जारी रखे हैं. कई बार ऐसा मौका आया जब उनकी शादी होते-होते रह गई. वहीं कई बार लड़कियों ने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया. ऐसे में पोपटलाल अपनी शादी को लेकर काफी परेशान रहते हैं और वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी शादी हो जाए.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के पोपटलाल (Popatlal) की शादी की बात जब भी शुरू होती है न सिर्फ गोकुलधाम बल्कि फैंस भी उत्साहित हो जाते हैं. ऐसा लगता है मानो इस बार तो पोपटलाल दूल्हा बन ही जाएंगे, लेकिन हर बार कोई न कोई विपदा आ ही जाती है. सारी दुनिया हिलाने वाले पत्रकार पोपटलाल को जीवनसाथी कब मिलेगा इसका पोपटलाल की तरह ही उनके फैंस को भी इंतजार हैं.

पोपटलाल (Popatlal) के ऐसे ही एक्साइटेड फैंस ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है. फैंस चाहते हैं कि पोपटलाल पर फिल्म बने. फैंस ने तो पोपटलाल के ऊपर बनने वाली फिल्म का नाम, हीरो, हीरोइन और बाकी चीजें भी प्लान कर ली है. फैंस ने जो पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार फैंस ने फिल्म का नाम ‘सिंगल’ सोचा है. यही नहीं फैंस ने ‘दंगल’ फिल्म के पोस्टर को एडिट कर ‘सिंगल’ का पोस्टर बनाया है. वैसे इस पोस्टर में गोकुलधाम वासियों यानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बाकी लोगों को जगह नहीं मिली है.