Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.

HomeTelevision

Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग ​शो 'इंडियन आइडल' एक ऐसा मंच है जहां देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों के अपना टैलेंट दिखाने का अवसर मिलता है। इन दिनों इस शो

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ इस दिन होगा ऑन एयर, शाहीर शेख और एरिका फर्नाडिस की दिखेगी नोंक-झोक वाली केमेस्ट्री
‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने घटाया 13 किलो वजन, बताया कैसे हुआ ये जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन
कोरोना के सामने पस्त हुई Rupali Ganguly की हालत, भगवान के सहारे एक-एक दिन काट रहीं Anupamaa एक्ट्रेस

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग ​शो ‘इंडियन आइडल’ एक ऐसा मंच है जहां देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों के अपना टैलेंट दिखाने का अवसर मिलता है। इन दिनों इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है। शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी दमदार आवाज का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। वहीं शो को लेकर कुछ विवाद भी समने आ रहे हैं। हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर कंटेस्टेंट कुमार सानू बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने गानों से न सिर्फ सभी को मंत्रमुग्ध किया ब​ल्कि कंटेस्टेंट की भी जमकर तारीफ की। इसी बीच अब कुमार सानू ने इस शो को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

सिंगर सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर कई सारी बातें कीं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए बताया कि किस तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री पिछले कुछ वर्षों में बदल गया है। वहीं ‘इंडियन आइडल’ के मंच को उन्होंने प्रतिभाओं को खोजने का एक मंच बताया। जब ​कुमार सानू से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि वो टैलेंट को बढ़ावा देने में कोई भूमिका निभाते हैं? इस सवाल के जवाब में सानू ने कहा, ‘जितना गॉसिप होगा, उतना टीआरपी बढ़ेगा, समझा करो। अगर आपके अंदर टैलेंट है तो वो अपना रास्ता खुद खोज लेती है। ये शो बस टैलेंट को सामने लाता है। ‘इंडियन आइडल’ ही नहीं, हर शो ऐसी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर लाते हैं। ये भी हो सकता है कि उन्हें शायद इंडस्ट्री में मौका न मिले, उन्हें इस मंच पर कुछ काम और पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।’

आपको बता दें कि हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ के फादर्स डे स्पेशल एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला। लोगों ने इस शो की तुलना डेली सोप तक से कर डाली। सोशल मीडिया पर मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। यूजर्स कहना है कि ये शो अपने ओरिजनल प्लॉट से भटक रहा है। वहीं हाल ही में सिंगर अमित कुमार ने तब सबको ये बोलकर चौंका दिया थी कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था।