ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,

HomeTelevision

ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,

ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही 'रामायण', इस समय दुनिया के लगभग 200 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आलम यह है कि लोग घर से बाहर देखते हुए भी घ

Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स
वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gangaur Special Episode: नायरा की तरह सज-संवर के आएगी सीरत, कार्तिक को नहीं होगा यकीन

ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,

इस समय दुनिया के लगभग 200 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आलम यह है कि लोग घर से बाहर देखते हुए भी घबरा रहे हैं। लेकिन कोरोना को हराने के लिए सभी लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया है जिसका लोग पालन भी कर रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार की तरफ से वह सभी कोशिश की जा रही है जिसकी बदौलत लोगों को घर में ही रखा जाए। इसी के चलते लोगों के लिए दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छाई रामायण

दर्शकों की भारी मांग के बाद दूरदर्शन पर शनिवार से रामायण का प्रसारण शुरू हो गया। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण का प्रसारण शुरू करने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मांग कर रहे थे। सरकार ने रामायण के साथ ही बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत का प्रसारण भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि शनिवार को प्रसारण के बाद से ही ट्विटर पर रामायण ट्रेंड हो रही है। #Ramayan पर सुबह 11.40 बजे तक 65 हजार से ज्यादा यूजर्स ट्वीट्स कर चुके हैं।

डीडी नेशनल हुआ ट्रेंड

रामायण के चलते डीडी नेशनल भी ट्रेंड में आ गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक #DDNational हैशटैग के साथ ही दूरदर्शन टॉप-3 में ट्रेंड करते रहा। इस पर 6703 ट्वीट्स आ चुके थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रामायण देखते हुए परिवार के साथ वाली फोटोज शेयर की। किसी यूजर ने प्रसारण के लिए पीएम का शुक्रिया किया तो किसी ने टीवी के स्क्रीनशॉट शेयर किए।

सरकार पर दागे सवाल

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सरकार को यह याद दिलाने की कोशिश की बहुत से लोग अभी भी सड़को पर भूखे प्यासे अपने घर की ओर पैदल ही जा रहे हैं। तो सरकार उनके लिए क्या कर रही है।