कोरोनावारस के चक्कर में सिंगर से शायर बनी नेहा कक्कड़

HomeCinema

कोरोनावारस के चक्कर में सिंगर से शायर बनी नेहा कक्कड़

कोरोनावारस के चक्कर में सिंगर से शायर बनी नेहा कक्कड़, कोरना वायरस से निपटने और उससे दूरी बनाए रखने के लिए बॉलीवुड हस्तियां लोगों को अपने तरीके से

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
15 साल की उम्र में Ayesha Takia बन गई थीं Brand Ambassador, लैदर जैकेट से करती हैं तौबा
Ananya Pandey Chunky Pandey’s Daughter Second movie with Kartik

कोरोनावारस के चक्कर में सिंगर से शायर बनी नेहा कक्कड़,

कोरना वायरस से निपटने और उससे दूरी बनाए रखने के लिए बॉलीवुड हस्तियां लोगों को अपने तरीके से जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी वीडियो शेयर कर चुके हैं। कोरोना वायरस ने आम जिंदगी पर तो ब्रेक लगा ही दिया है साथ ही आम इंसान से लेकर खास लोगों तक को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया है। इस खाली वक्त में सभी किसी न किसी तरीके से खुद को एंटरटेन कर रहे हैं। सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं नेहा कक्कड़ भी कोरना वायरस के चलते घर में ही रहने को मजबूर हैं। कुछ ही दिनों में उनकी हालत ऐसी हो गई कि वह सिंगर से शायर बन गई हैं।

धूम मचाती नेही की वीडियो

यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन यह बात एक दम सच है। क्योंकि इस बात को खुद नेहा कक्कड़ ही स्वीकार किया है। सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ अपने गानों से तो धूम मचाती ही हैं, साथ ही उनके वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों एक अलग ही वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नेहा कक्कड़ ने एक बेहद मजेदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने एक पुराने गाने को नए अंदाज में अपने तरीके से लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में सिंगर अपने फैंस से कोरना वायरस के फैले डर के बीच घर में ही रहने की अपील कर रही है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि घर पर बैठा है हर एक इंसान, लिखा है- #ShaayarNehaKakkar. बताते चले कि इससे पहले भी नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लोगों से जागरूक रहने और अफवाह से बचने की अपील करती हुई नजर आई थी।