बॉलीवुड के ये बड़े सितारे होली के रंगों से करते हैं तौबा, रणबीर कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक लिस्ट में हैं शामिल

HomeCinema

बॉलीवुड के ये बड़े सितारे होली के रंगों से करते हैं तौबा, रणबीर कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक लिस्ट में हैं शामिल

होली (Holi 2021) का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार होता है.हर कोई इस दिन मस्ती में डूबा नजर आता है. इस दिन लोगों को रंगों से सराबोर होना पसंद होता

लव आज कल : के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले पापड़
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral
Shilpa Shetty का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में, एक्‍ट्रेस की र‍िपोर्ट नेगेटिव

होली (Holi 2021) का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार होता है.हर कोई इस दिन मस्ती में डूबा नजर आता है. इस दिन लोगों को रंगों से सराबोर होना पसंद होता है. लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनको होली बिल्कुल भी पसंद नहीं और रंगों का नाम सुनते ही गायब हो जाते हैं.हालांकि जब इन सेलेब्स को पर्दे पर होली के सीन देने पड़ते हैं तो ये पीछे नहीं हटते हैं.

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनको अलग अलग कारणों से होली (Holi)पसंद नहीं हैं. इस लिस्ट में रणबीर कपूर, करीना कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल हैं.

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है,एक्टर को होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. जॉन का कहना है कि होली के मौकेपर लोग होली के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, इससे त्वचा खराब हो जाती है और लोग इस दिन महिलाओं के साथ भी बदतमीजी देते हैं.

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भले ये जवानी है दीवाने के गाने बलम पिचकारी पर जमकर होली खेली हो. लेकिन एक्टर को असल जिंदगी में होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. कहते हैं कि कपूर खानदान की होली पार्टीज में सभी नजर आते हैं लेकिन रणबीर कपूर वहां से गायब रहते है.

इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है, ऐसे तो रणवीर ने भी लहू मुंह लग गया गाने पर जमकर होली खेली हो लेकिन एक्टर को होली बिल्कुल पसंद नहीं, रणवीर के अनुसार रंग पर्यावरण के लिए बेकार होते हैं.