इमोशनल लम्हा:इरफान के अवॉर्ड रिसीव करने के लिए बेटे बाबिल ने पहने थे उनके कपड़े, बोले- कम से कम उनके कपड़ों में तो फिट आ सकता हूं

HomeCinema

इमोशनल लम्हा:इरफान के अवॉर्ड रिसीव करने के लिए बेटे बाबिल ने पहने थे उनके कपड़े, बोले- कम से कम उनके कपड़ों में तो फिट आ सकता हूं

शनिवार को घोषित हुए 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान दिवंगत इरफान खान को 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर

ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput buddy ayesha adlakha revealed about sushant suicide
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे ने संभाल रखी है उनकी यह निशानी

शनिवार को घोषित हुए 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान दिवंगत इरफान खान को ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। इरफान का अवॉर्ड लेने उनके बेटे बाबिल स्टेज पर पहुंचे थे। खास बात यह है कि इस दौरान बाबिल ने पिता के कपड़े ही पहने थे। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही बताया है कि आखिर क्यों उनकी मां और इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने अवॉर्ड सेरेमनी में जाने से इनकार कर दिया था।

बाबिल ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘मम्मा मुझे तैयार कर रही हैं। इसलिए जयदीप अहलावत, राजकुमार राव आर आयुष्मान खुराना से अवॉर्ड लेते वक्त मैंने अपनी स्पीच में कहा था कि कुछ भी कहने के लिए यह मेरी जगह नहीं है। लोग हमेशा कहते हैं कि तुम कभी अपने पिता के जूतों में फिट नहीं आ सकते। लेकिन कम से कम मैं उनके कपड़ों में तो फिट आ सकता हूं। मैं बस हमें अपना प्यार और अपनापन देने के लिए ऑडियंस और इंडस्ट्री के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता था। आपने हमें गर्मजोशी से गले लगाया है। मैं कह सकता हूं कि आप और हम यह यात्रा साथ तय करेंगे और भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। मेरा वादा है।”

बाबिल ने आगे लिखा है, “कपड़ों के पीछे की कहानी यह थी कि मेरे पिता फैशन शो और रैम्प वॉक में हिस्सा लेना पसंद नहीं करते थे। लेकिन वे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए ये कपड़े पहनते थे। बीती रात मैं भी यही कर रहा था। नई जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं, जहां मैं असहज हूं।” वीडियो में सुतापा बाबिल को तैयार कर रही हैं। बाबिल जब उनसे पूछ रहे हैं कि वे सेरेमनी अटेंड क्यों नहीं कर रही हैं तो जवाब मिलता है, “मैं लोगों का सामना नहीं करना चाहती।”