परिवार ने छोड़ा, तंगी से हाल बुरा, एक्ट्रेस सविता बजाज को ओल्ड एज होम में भी नहीं मिल रही जगह

HomeCinema

परिवार ने छोड़ा, तंगी से हाल बुरा, एक्ट्रेस सविता बजाज को ओल्ड एज होम में भी नहीं मिल रही जगह

नदिया के पार, निशांत, नजराना जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वेटरेन एक्ट्रेस सविता बजाज की हालात में अब सुधार है. हालांकि अब भी वे आईसीयू में भर्ती हैं.

बॉलीवुड एक्टर विजय राज गिरफ्तार, को एक्ट्रेस ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही है फिल्म – सुसाइड या मर्डर? ‘Suicide or Homicide?’ Movie on Sushant Singh Rajput’s life, poster launched
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल- #MaheshBhatt पर आरोप PICS Sushant Singh Rajput girlfriend Rhea Chakraborty And Mahesh Bhatt Viral Images

नदिया के पार, निशांत, नजराना जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वेटरेन एक्ट्रेस सविता बजाज की हालात में अब सुधार है. हालांकि अब भी वे आईसीयू में भर्ती हैं. बता दें, पिछले दिनों सविता अपनी कंडीशन से परेशान होकर मौत की गुहार कर रही थीं. खराब तबीयत और आर्थिक तंगी का बोझ झेल रहीं सविता की मदद के लिए कुछ ही लोग सामने आए हैं.

सविता की देखभाल कर रहीं नुपुर अलंकार बताती हैं, ‘पिछले दो दिनों से सविता की हालत में सुधार है. फिर भी डॉक्टर्स की निगरानी में वे आईसीयू में हैं. सांस की तकलीफ होने की वजह से कुछ ही दिनों में उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा. वैसे अस्पताल से छूटने के बाद उनके रहने के लिए आशियाना ढूंढना बहुत बड़ा टास्क है.

‘सविता जी की जो हालात हैं उन्हें वेंटिलेटर में रहने की जरूरत है. सविता मुंबई के एक चॉल में रहती हैं. जहां खिड़की तक नहीं हैं. ऐसे में सविता जी की तबीयत और भी बिगड़ सकती है. यही सोचकर मैंने उनके लिए ओल्ड ऐज होम में बात की थी. एरिया के पास वाले जब ओल्ड ऐज होम को कॉल किया, तो उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि वे कोरोना की वजह से किसी का भी दाखिला नहीं ले रहे हैं.’

नुपुर कहती हैं, ‘मैंने अब तक पांच से छ ओल्ड ऐज होम में कॉल कर लिया है, लेकिन कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है. कईयों ने तो मुंह पर ही फोन काट दिया था. फिर गुरूद्वारा के लिए भी अप्रोच किया. मुंबई में जगह की कमी की वजह से लोगों को यहां रखने की सुविधा नहीं है. अब समझ नहीं आ रहा है क्या करूं. आखिरी ऑप्शन यही होगा कि हमें कोई ऐसे घर की तलाश करनी होगी, जहां वेंटिलेशन की सुविधा हो. जो हमें एक साधारण से अमाउंट में अपना घर रेंट पर दे दें, इसकी भी तलाश जारी है.