‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर अर्जुन रामपाल ने खोली शैंपेन की बॉटल, कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर

HomeCinema

‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर अर्जुन रामपाल ने खोली शैंपेन की बॉटल, कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग पूरी कर ली है. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि अर्जुन रामपाल ने एक्शन फिल्म

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it
करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा कसौटी ज़िंदगी की, कटी थी फीस | Karan singh grover quits enjoying mr Bajaj in Kasauli zindagi kay 2 after pay lower

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग पूरी कर ली है. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि अर्जुन रामपाल ने एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है.

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अर्जुन को शैंपेन की बोतल खोलते हुए देखा जा सकता है.

फिल्म में अर्जुन ने खलनायक रुद्रवीर की भूमिका निभाई है, वहीं कंगना ने एजेंट अग्नि की भूमिका निभाई है. कंगना ने तस्वीर पर लिखा, ”हमारे खलनयाक अर्जुन रामपाल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. धाकड़ के सेट पर लोग आपको याद करेंगे.”

बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल मध्य प्रदेश में शूट किया गया था. फिलहाल बूडापोस्ट में कंगना रनौत सहित बाकी कास्ट शूटिंग अभी कुछ दिनों तक करेगी.

इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल ने अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया है. इस वजह से वो काफी समय से चर्चा में हैं. बूडा पोस्ट में अर्जुन अपने परिवार के साथ हैं.

अर्जुन रामपाल के बाकी प्रोजेक्ट की बात करें तो ये एक्टर ‘धाकड़’ के अलावा ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में नजर आएंगे. वो इसमें योद्धा सिद्धनक महार इनामदार की भूमिका में हैं. इसके अलावा अर्जुन अपर्णा सेन की फिल्म में भी नजर आएंगे. इसमें उनके साथ कोंकणा सेन मुख्य भूमिका में दिखेंगी.