Super Dancer 4 Judges Salary Revealed: एक एपिसोड के लिए लाखों वसूल करती हैं Shilpa Shetty और गीता मां, हैरत में डालेगी Anurag Basu की सैलरी

HomeTelevision

Super Dancer 4 Judges Salary Revealed: एक एपिसोड के लिए लाखों वसूल करती हैं Shilpa Shetty और गीता मां, हैरत में डालेगी Anurag Basu की सैलरी

डांसिंग रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dance Chapter 4) लोगों को खासा पसंद आ रहा है। लोगों को शो के कंटेस्टेंट का टैलेंट, होस्ट और जजों की मस

शो में हुई ‘जबरदस्ती की शादी’, खूब आई टीआरपी
बिग बॉस 13 – कश्मीरा की बात से भड़के गौतम गुलाटी
Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के

डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ (Super Dance Chapter 4) लोगों को खासा पसंद आ रहा है। लोगों को शो के कंटेस्टेंट का टैलेंट, होस्ट और जजों की मस्ती काफी पसंद आती है। यही वजह है कि हर कोई शो से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी जानना चाहता है। आप जानते हैं कि शो से जुड़े लोगों को कितने पैसे मिलते हैं? चलिए हम अपनी खास रिपोर्ट में बता रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) इस शो की सबसे ज्यादा हंसी-मजाक करने वाली जज हैं। वे न केवल अपने फैशन बल्कि अपने एक्सप्रेशंस से भी लोगों को अट्रैक्ट करती हैं। वे कई बार ऐसे एक्सप्रेशन देती हैं जिन्हें देखकर हर कोई हंसने लगता है। उनके योग कराने के तरीकों से लेकर सैलूट करने के तरीके को लोगों से खासा प्यार मिला है। बीते सीजन वे हर एपिसोड के लिए 18 लाख रुपये लेती थीं। इस साल के सीजन के लिए उन्हें 20 लाख रुपये हर एपिसोड के मिल रहे हैं।

शो की दूसरी जज और नामी कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) की लोकप्रियता काफी है। मेकर्स ने गीता कपूर को शो में लाने के लिए भारी-भरकम फीस दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो गीता कपूर इस सीजन में हर एपिसोड के लिए 15 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं बीते सीजन में गीता को हर एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये मिलते थे।

दिग्गज फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) शो के तीसरे जज हैं। अनुराग को भी मेकर्स ने अच्छे खासे पैसे दिए हैं। खबरों की मानें तो मेकर्स अनुराग को 12 लाख रुपये हर एपिसोड के लिए देते हैं। बीते सीजन में हर एपिसोड के लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिलते थे।