इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे इरफान खान के बेटे बाबिल, अनुष्का शर्मा से है कनेक्शन

HomeCinema

इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे इरफान खान के बेटे बाबिल, अनुष्का शर्मा से है कनेक्शन

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। बाबिल फिल्म काला से डेब्यू करेंगे,

सोनम कपूर ने कराई जांच,पति के साथ खुद को किया कमरे में बंद
Allu Arjun की फ़िल्म ‘पुष्पा’ का पहला गाना ‘जागो जागो बकरे’ विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़
सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही है फिल्म – सुसाइड या मर्डर? ‘Suicide or Homicide?’ Movie on Sushant Singh Rajput’s life, poster launched

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। बाबिल फिल्म काला से डेब्यू करेंगे, जिसका निर्माण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट ने किया है। बाबिल ने सोशल मीडिया पर काला का टीजर वीडियो शेयर किया है।

बाबिल खान ने फिल्म काला का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म काला में बाबिल के साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। बाबिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘तृप्ति फ्रीकिंग डिमरी फिर आ रही है!! इसके साथ ही मैं ‘गेटिंग लॉन्च’ के फ्रेज को लेकर थोड़ा आशंकित हूं क्योंकि ऑडियंस को फिल्म देखते वक्त अपनी सीट को लॉन्च ऑफ करना करना चाहिए और कोई खास एक्टर नहीं’

याद दिला दें कि इससे पहले बाबिल ने अपनी दोस्त के साथ एक फोटो शेयर करते हुए शूटिंग शेड्यूल की जानकारी दी थी। बाबिल ने लिखा था, ”मैंने अपने पहले शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है। इसमें मेरी बचपन की दोस्त भी है। इस प्रॉसेस में मैंने सीखा कि अपनी अहमियत को याद रखना बेहद जरूरी है। आप एक कहानी का हिस्सा हैं और कहानी हमेशा आपसे बड़ी होगी (भले ही आप एक्टर हों या न हों),