कार्तिक आर्यन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कियारा और तब्बू का होगा टेस्ट, फैंस कर रहे हैं दुआ

HomeCinema

कार्तिक आर्यन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कियारा और तब्बू का होगा टेस्ट, फैंस कर रहे हैं दुआ

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं और इस बीच कार्तिक ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिससे फैंस पर

‘सुपर सोल्जर’ से पहले अली अब्बास बनाएंगे ये फिल्म, शाहिद कपूर पर टिकी हैट्रिक डायरेक्टर की निगाहें
जया-करिश्मा साथ-साथ:जया बच्चन के साथ सालों बाद दिखीं करिश्मा कपूर, कभी इन्हीं की एक शर्त की वजह से टूट गई थी अभिषेक बच्चन से शादी
Akshay Kumar की मेगा बजट फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खुलासा, इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित है कहानी

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं और इस बीच कार्तिक ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिससे फैंस परेशान हो गए हैं. कार्तिक ने सोमवार को पोस्ट करके बताया कि उनको कोरोना हो गया है और उनके लिए दुआ करें. फैंस इस खबर के बाद से एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. जबकि भूल भुलैया 2 की शूटिंग रूक गई है. अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है.

कार्तिक के कोविड पॉजिटिव होने से तब्बू ( Tabbu) की दिल की धड़कने बढ़ने वाली हैं दरअसल, तब्बू कोविड के डर से ही भूल भुलैया के सेट पर नहीं आ रही थीं, लेकिन फिर कुछ दिनों पहले ही वह शूटिंग के लिए आई थीं. अब कार्तिक के कोविड पॉजिटिव होने से तब्बू को अपना डर लग रहा होगा.

कार्तिक आर्यन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब उनकी सह-कलाकार कियारा आडवाणी, तब्बू और यहां तक ​​कि निर्देशक अनीस बज़्मी कथित तौर पर मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे. ईटाइम्स की खबर के अनुसार कियारा और तब्बू का टेस्ट भी अब किया जाएगा. तब्बू रविवार को कार्तिक के साथ शूटिंग कर रही थीं, लेकिन कियारा ने साथ में शूटिंग नहीं की थी.हालांकि कियारा और कार्तिक ने हाल ही में साथ में एक रैंप वॉक किया था.

टीम ने अपने मनाली शेड्यूल के लिए शूटिंग की थी और उसके बाद हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू की. हालांकि कार्तिक के पास कोरोना का कोई लक्षण नहीं नजर आया है, वह आवश्यक सावधानी को बरत रहे हैं. अब फैंस तब्बू और कियारा के लिए पहले से ही प्रार्थना कर रहे हैं