Birthday Special: 34वें जन्मदिन पर कंगना रनौत को मिला खास तोहफा, इन पांच फिल्मों के लिए जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

HomeCinema

Birthday Special: 34वें जन्मदिन पर कंगना रनौत को मिला खास तोहफा, इन पांच फिल्मों के लिए जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज 34वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें बहुत ही खास गिफ्ट मिला है. उन्हें फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन

सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was ultimate for yet another movie Sajid Nadiadwala
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music business and mafiagang
Hema Malini के प्यार में पागल थे Rajkumar, एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज 34वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें बहुत ही खास गिफ्ट मिला है. उन्हें फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है. इस पर उन्होंने खुशी जताई है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का जन्मदिन है. आज वह 34 साल की हो गई हैं. इस मौके पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं. वहीं, कंगना रनौत को जन्मदिन से पहले ही एक बहुत ही खास गिफ्ट मिल चुका है. एक दिन पहले हुए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कंगना रनौत ने नेशनल अवार्ड जीता है.

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से ये अवार्ड समारोह नहीं हो पाया था और ना ही कोई फिल्में रिलीज हुई. इसलिए साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा हुई. कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है. ये कंगना रनौत को चौथा अवार्ड मिला है.

जन्मदिन से एक दिन पहले मिले राष्ट्रीय पुरस्कार से कंगना काफी खुश हैं. उन्होंने इसके लिए आभार भी जाताया है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए कहा,”मुझे फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए नेशनल अवार्ड मिला है. मणिकर्णिका मैंने डायरेक्ट भी की है. फिल्म पंगा में एक कलाकार थी. ऑडियंस और फैंस का धन्यवाद. नेशनल अवार्ड की जूरी टीम का धन्यवाद.”