कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर साधा निशाना, कहा- इस झूठ पर जेल भिजवा सकती हूं

HomeCinema

कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर साधा निशाना, कहा- इस झूठ पर जेल भिजवा सकती हूं

अभिनेत्री कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा उन पर बनाए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो वायरल है। इसमें ध्रुव ने बताया है कि कैसे अभिन

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
Suchitra Sen Birthday Anniversary: उसूलों की पक्की अभिनेत्री थीं सुचित्रा सेन, इस वजह से ठुकरा दिया था दादा साहब फाल्के पुरस्कार
फिल्म 'भुज' में होने वाले एक्शन को निर्देशित करेंगे अजय देवगन? धमाकेदार खबर आई सामने!

अभिनेत्री कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा उन पर बनाए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो वायरल है। इसमें ध्रुव ने बताया है कि कैसे अभिनेत्री को कथित तौर पर बातों को तोड़-मरोड़कर बोलने की आदत है। कंगना ने यूट्यूबर को ‘मूर्ख’ बताया है और आरोप लगाया है कि इस वीडियो को बनाने के लिए उन्हें बड़ी रकम दी गई है।

दरअसल, एक ट्वीट में पत्रकार-फिल्मकार एरे कैथे ने यह लिखते हुए आरोप लगाया है कि एक बेनाम यूट्यूबर ने ‘अटेंशन’ नाम से एक वीडियो बनाकर कंगना की छवि को धूमिल करने के लिए बड़ी रकम ली है। उन्होंने लिखा कि इस यूट्यूबर को कंगना पर निशाना साधने के काम पर लगाया गया था।

हालांकि, उन्होंने ध्रुव का नाम नहीं लिया था, लेकिन ध्रुव ने उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि क्या इस खबर में मेरा जिक्र हो रहा है? पहली बात किसी ने मुझे कंगना पर वीडियो बनाने के लिए पैसे नहीं दिए। दूसरी बात, काश के मेरी स्पॉन्सर फीस प्रति वीडियो 30 लाख हो। मैं कितना अमीर हो जाऊंगा।

दरअसल, कैथे ने दावा किया था कि इस यूट्यूबर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनके परिवार की कथित भूमिका को बेनकाब करने और कंगना पर वीडियो बनाने के लिए 65 लाख रुपये दिए गए हैं। कैथे ने ध्रुव को जवाब देते हुए लिखा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन अगर तुम्हें लगता है कि वह तुम हो, तो तुम्हारा स्वागत है।

इस झूठ पर जेल भिजवा सकती हूं: कंगना
इसके बाद कंगना ने कैथे के ट्वीट को रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “बहुत बढ़िया एरे कैथे। यकीनन इसको फर्जी वीडियो बनाने के लिए पैसे मिले हैं। मैं इसे अपने वीडियो में मेरे घर को लेकर बीएमसी के नोटिस के बारे में झूठ बोलने पर जेल भिजवा सकती हूं, जिस वीडियो के लिए इसे 60 लाख रुपये मिले हैं।”