एजाज संग रोमांस को लेकर चर्चा में पवित्रा, कभी एकसाथ 2 बॉयफ्रेंड को किया डेट

HomeTelevision

एजाज संग रोमांस को लेकर चर्चा में पवित्रा, कभी एकसाथ 2 बॉयफ्रेंड को किया डेट

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अपने गेम से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घरवालों की असल जिंदगी से जुड़ी ब

‘नहीं बन सकती 20 साल की लड़की की मां’, एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो
Bade Acche Lagte Hain 2 Promo: सामने आई राम बने Nakuul Mehta और प्रिया बनीं Disha Parmar की पहली झलक, बेहद प्यारी दिखी दोनों की केमिस्ट्री
Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अपने गेम से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घरवालों की असल जिंदगी से जुड़ी बातें लगातार सामने आ रही हैं। अब पवित्रा पुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक समय में दो लड़कों के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की।

इस समय बिग बॉस के घर में पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। एक एपिसोड में एजाज पवित्र को अपनी बाहों में उठाकर किचन से दूसरे एरिया में ले जाते हुए भी देखे गए थे। पवित्रा और एजाज एक दूसरे का काफी साथ भी देते हैं।

कुछ समय पहले पवित्रा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा ने दावा किया था कि उन्हें डेट करने के समय पर पवित्रा पहले से ही शादीशुदा थीं और उन्होंने पारस से यह बात छिपाई थी। हालांकि पारस की इस बात पर पवित्रा ने कोई सफाई नहीं दी थी।