लैक्मे फैशन वीक में चला हिना खान का जादू, फोटोज से नजरें हटाना होगा मुश्किल

HomeFashion

लैक्मे फैशन वीक में चला हिना खान का जादू, फोटोज से नजरें हटाना होगा मुश्किल

टीवी एक्ट्रेस हिना खान बिना किसी शक के इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया क्वीन कहना उनके लिए एकदम फिट रहे

Priyanka Chopra: पति निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने धारण किया ‘लाल परी’ अवतार, तस्वीरें इंटरनेट पर लगा रही हैं ‘आग’
बॉयफ्रेंड के साथ बहन के घर दिखीं मलाइका अरोड़ा, नजर आया अब तक का सबसे हॉट लुक
तारा सुतारिया के इस लहंगे-चोली की इतनी भारी कीमत को सुनकर दुल्हन भी कहेगी ‘Next Option’

टीवी एक्ट्रेस हिना खान बिना किसी शक के इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया क्वीन कहना उनके लिए एकदम फिट रहेगा. हिना ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2021 (Lakme Fashion Week 2021) में अपना जलवा बिखेरा और इस शो में शो स्टॉपर बनकर सबका दिल जीत लिया. हिना की इस फैशन वीक की फोटोज फैंस के बीच वायरल हैं और उन्हें देखकर अपनी नजरे हटा पाना काफी मुश्किल काम है.

एक्ट्रेस हिना खान ने लहंगा पहनकर ट्रेडिशनल ड्रेस में रैंप वॉक किया. इस मौके पर हिना खान की खूबसूरत अदाओं ने सबका मन मोह लिया.

मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक 2021 में हिना खान ने रविवार रैंप पर वॉक की. हिना खान इस इवेंट में एक ब्रांड की शो-स्टॉपर बनकर पहुंचीं.

हिना खान ने इस इवेंट में Label Tatwamm Couture के लिए रैंप वॉक की. यहां हिना ब्लू कलर के हेवी लुक वाले लहंगे में नजर आईं.

लैक्मे फैशन वीक 2021 का आयोजन इस बार फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया और लैक्मे फैशन वीक ने मिलकर किया.

देशभर के तमाम डिनाइनरों ने अपने-अपने परिधानों की झलक पेश की है. फैशन वीक में हर दिन एक से बढ़कर एक डिजाइनर की कलात्मकता देखने को मिल रही है.