देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, मगर जाह्नवी कपूर पोस्ट कर रही हैं ब्राइडल लुक में फोटो, एक्ट्रेस ने ख़ुद बतायी ऐसा करने

HomeCinema

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, मगर जाह्नवी कपूर पोस्ट कर रही हैं ब्राइडल लुक में फोटो, एक्ट्रेस ने ख़ुद बतायी ऐसा करने

जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। उन्होंने मालदीव वेकेशन के दौरान अपनी कई हॉट एंड बोल्ड फोटोज़ सोशल मीडिया में शेयर की

कंगना रनौत का खुलासा- “मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया” VIDEO Kangana Ranaut Slams film mafia nepotism in bollywood For Sushant Singh Rajput Suicide
ये हैं ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की 10 फिल्में, इस फिल्म ने बनाया कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
करीना कपूर खान ने दिखाई छोटे नवाब की पहली तस्वीर, कैप्शन से जीत लिया फैंस का दिल

जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। उन्होंने मालदीव वेकेशन के दौरान अपनी कई हॉट एंड बोल्ड फोटोज़ सोशल मीडिया में शेयर की थीं। कुछ डांस वीडियोज़ भी पोस्ट किये थे। अब शुक्रवार को जाह्नवी ने अपने ब्राइडल लुक की फोटो शेयर की, मगर इसके साथ सफ़ाई भी दी कि यह फोटो क्यों साझ कर रही हैं।

जिसमें वो ब्राइडल लुक में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के साथ जाह्नवी ने सफ़ाई में लिखा कि इस मुश्किल वक़्त में, मुझे पता है कि एक देश के नाते हम जिस तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए हमें संवेदनशील होने की ज़रूरत है और इसे मैं अनदेखा नहीं कर सकती। यह कवर और इसके लिए की गयी पोस्ट कुछ वक़्त पहले किया गया कमिटमेंट है और इसे लॉकडाउन से पहले शूट किया गया था। हम लोगों ने अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा, जितना भी सम्भव था। मुझे उम्मीद है, आप सब सुरक्षित और मजबूत होंगे।

आपको बता दें, सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जतायी थी कि देश कोरोना वायरस पैनडेमिक जैसे महासंकट से गुज़र रहा है। ऐसे में कुछ सेलेब्स देश छोड़कर छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे हैं और फिर वहां से अपने हॉट और बोल्ड खिलखिलाते हुए फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी इस चलन पर एक टिप्पणी की थी।

इससे पहले जाह्नवी ने गुरुवार को अर्थ डे के मौक़े पर अपनी तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। एक में वो टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए ढलते हुए सूरज की ओर निहार रही हैं। दूसरी सिर्फ़ सूरज की है और तीसरी में जाह्नवी समंदर किनारे बैठी हुई हैं और पीछे मुड़कर देख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने एक लम्बा नोट लिखा है। इस नोट में जाह्नवी ने लिखा- तुमने जो हमें दिया है, उसकी मैं जब भी कद्र नहीं करती हूं, उसके लिए माफ़ी चाहती हूं। तुम्हारी ख़ूबसूरती भुलाने के लिए मैं माफ़ी चाहतीहूं। इस धरती पर बेहिचक घूमते हुए नई संभावनाओं की तलाश करने के तोहफ़े के लिए संवेदनहीन होने के लिए माफ़ी चाहती हूं।