TV के इन स्टार्स पर कहर बनकर टूटा साल 2021, सिर से उठ गया मां-बाप का साया

HomeTelevision

TV के इन स्टार्स पर कहर बनकर टूटा साल 2021, सिर से उठ गया मां-बाप का साया

कोरोना वायरस कहर के बीच हर तरफ से सिर्फ और सिर्फ बुरी खबरें ही सुनाई दे रही हैं। टीवी इंडस्ट्री के लिए तो ये साल बुरा ही साबित हुआ है। टीवी के कई कलाक

Imlie में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, Anupamaa के दर्शकों को लगने वाला है शॉक
Anupamaa के आगे पस्त हुए बाकी शोज, लगातार गिर रही है Imlie की रेटिंग्स
सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग

कोरोना वायरस कहर के बीच हर तरफ से सिर्फ और सिर्फ बुरी खबरें ही सुनाई दे रही हैं। टीवी इंडस्ट्री के लिए तो ये साल बुरा ही साबित हुआ है। टीवी के कई कलाकार ऐसे हैं जिस पर साल 2021 कहर बनकर टूट पड़ा है। हिना खान (Hina Khan) के पिता का निधन इसी हफ्ते हुआ है और बीते हफ्ते ही राम कपूर (Ram Kapoor) के पिता ने भी अंतिम सांस ली है।

एक्टर अमन वर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कोरोना कहर के बीच उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमन की मां की उम्र 79 साल की थीं।

‘बंदिनी’ फेम भरत चावड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनकी मां का निधन हो गया है। भरत चावड़ा ने एक इमोशनल नोट लिखकर कहा है कि वो इस समय काफी अकेला महसूस कर रहे हैं और उन्हें अपनी मां की याद सता रही है।

एक हफ्ते पहले ही राम कपूर के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का देहांत हुआ है। राम कपूर के पिता के निधन के बाद अमूल ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट भी दिया है।

हिना खान के पिता का निधन बीते मंगलवार को हुआ है। एक प्रोजेक्ट के चलते हिना खान कश्मीर में थी और उनकी मां भी उनके साथ ही थी। पिता के निधन की खबर मिलते ही एक्ट्रेस अपनी मां के साथ वापस मुंबई लौटी थीं। हिना खान अपने पिता के बेहद करीब थीं और अक्सर वो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किया करती थीं।

‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले कलाकार आशीष मेहरोत्रा के ऊपर भी ये साल कहर बनकर टूटा है। आशीष के सिर से पिता का साया उठ गया है।