बर्थडे पर ही टूटा था हेलेन का 16 साल का रिश्ता, फिर हुआ था सलीम खान से प्यार

HomeCinema

बर्थडे पर ही टूटा था हेलेन का 16 साल का रिश्ता, फिर हुआ था सलीम खान से प्यार

बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग के जरिए फिल्मों में तड़का लगाने वाली यूं तो कई अदाकारा हैं।. लेकिन पुराने दौर की एक अदाकारा ऐसी भी हैं, जिन्होंने उस दौर में बड

Alia Bhatt Birthday Celebration: कोरोना संक्रमित रणबीर कपूर चलते इस साल बर्थडे नहीं मनाएंगी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
शादी के बाद 27 साल तक पति से अलग रही थीं अल्का याग्निक, जानिए क्या थी वजह?

बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग के जरिए फिल्मों में तड़का लगाने वाली यूं तो कई अदाकारा हैं।. लेकिन पुराने दौर की एक अदाकारा ऐसी भी हैं, जिन्होंने उस दौर में बड़े पर्दे पर तड़कता-भड़कता डांस दिखाकर लोगों को मदहोश किया। वह मशहूर डांसर और अदाकारा कोई और नहीं बल्कि हेलेन हैं, जो आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं।

19 साल की उम्र बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हेलेन का जन्म 21 नवंबर साल 1938 में बर्मा में हुआ था। उन्होंने न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अदाकारी से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

हेलेन के पिता की देहांत के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी एक ब्रिटिश सैनिक की जो एक जंग में शहीद हो गए. इसके बाद उनके जीवन का कठिन दौर शूरू हुआ. किसी तरह वह अपनी मां के साथ कोलकाता पहुंची और हेलन की मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं, उन्हीं ने हेलेन की फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर एंट्री करवाई.

19 साल की छोटी सी उम्र में खूबसूरत हेलेन को फिल्म हावड़ा ब्रिज में बड़ा ब्रेक मिला. फिल्म के मशहूर गाने मेरा नाम चिन चिन चू ने हेलन की किस्मत बदल दी. इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गईं. उन्होंने साल 1957 में निर्देशक पीएन अरोड़ा से शादी की. पीएन अरोड़ा उम्र में हेलेन से 27 साल बड़े थे. लेकिन 16 साल के बाद ये रिश्ता हेलेन के 35वें जन्मदिन पर टूट गया.