KBC 12: अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा, पत्नी जया बच्चन भी थीं साथ

HomeNews

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा, पत्नी जया बच्चन भी थीं साथ

कौन बनेगा करोड़पति-12 के आज के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने शो मे

सुशांत राजपूत सुसाइड केस में मनोज तिवारी ने नेपोटिज्म को ठहराया जिम्मेदार, CM बोले-“किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा”sushant singh rajput suicide case BJP manoj tiwari chirag paswan calls for CBI investigation
Dhruv Tahil की गिरफ्तारी पर अब दलीप ताहिल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर के बेटे पर लगे हैं ड्रग्स खरीदने के आरोप
पानीपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान कर रह जायेंगे हैरान

कौन बनेगा करोड़पति-12 के आज के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने शो में कहा कि कई बार लोग मुझे सवाल पूछते हैं कि आखिर कैसे आपका और बाला साहेब का रिश्ता कैसा था। इसके बाद उन्होंने बाला साहेब के साथ मुलाकात की एक कहानी सुनाई।

उन्होंने कहा, ‘शादी के बाद मुझे बाला साहेब ने बुलाया तो मैं जया जी के साथ गया। वहां जया जी की आरती उतारी गई। तभी से मेरा और बाला साहेब जी का रिश्ता मजबूत होता गया।’ शो की कंटेस्टेंट अनुराधा भोसले और नागराज मंजुले से बालासाहेब ठाकरे पर आधारित फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन से यह किस्सा साझा किया।